Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की वजह से Ranveer को किया जा रहा है टारगेट? शोभा डे ने Don 3 विवाद के बीच एक्टर को बताया चालाक

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:09 PM (IST)

    डॉन 3 को लेकर चल रहे विवाद के बीच हाल ही में शोभा डे दावा किया है कि 'धुरंधर 2' की वजह से एक्टर के खिलाफ साजिश रची जा रही है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 की वजह से टारगेट पर हैं रणवीर सिंह/ फोटो- Instagram

    धुरंधर 2 की वजह से टारगेट पर हैं रणवीर सिंह/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के 'डॉन-3' को लेकर चल रहे विवाद में अब हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है। अभिनेता के खिलाफ Fwice ने जो निर्देश जारी किया है, उस पर अभी तक संजय गुप्ता से लेकर पूनम ढिल्लों तक कई सितारे रिएक्ट कर चुके हैं।

    अब हाल ही में नॉवेलिस्ट शोभा डे ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के बाद शुरू हुए इस विवाद को एक सोची समझी गंदी साजिश बताया है। हालांकि, बातों ही बातों में उन्होंने रणवीर की भी ये स्ट्रेटेजी बता दी। 

    रणवीर सिंह को शोभा डे ने क्यों कहा चालाक? 

    नॉवेलिस्ट शोभा डे ने 'डॉन-3' के विवाद पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। शोभा डे ने कहा, "मैं रणवीर सिंह की चीजें फॉलो कर रही हूं और दिल्ली जिमखाना चीजों पर भी मेरी नजर है, दोनों में बहुत ज्यादा डिफरेंस नहीं हैं। कई मायनो में रणवीर सिंह बॉलीवुड में दिल्ली जिमखाना की तरह हैं। यह पूरी चीज, पावर-कंट्रोल, बैन, चीजें छीनना, लोगों को उनकी जगह दिखाना इन सब बारे में ही है।

    उन्होंने आगे कहा, "चीजों की गहराई में न जाते हुए मैं यह कहना चाहती हूं कि रणवीर सिंह समझदार हैं, चालाक हैं और दूर की सोचने वाले हैं। वह मामले पर लगातार चुप हैं। वह खुद चुप रहकर अपनी लड़ाई फैंस और फॉलोअर्स को करने दे रहे हैं। चुप रहकर उन्होंने अपनी ब्रांड अपील और लोकप्रियता दोनों को सफलतापूर्वक बढ़ाया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली जिम खाना में भी बड़े-बड़े रसूखदार लोग बैठे हैं, जो 'जिन और टॉनिक' का आनंद ले रहे हैं और दुनिया को बाहर रखा है। यह दोनों अलग-अलग मामले हैं, लेकिन दोनों ब्रेकिंग में बड़ी सिमिलैरिटी है।

     

    यह भी पढ़ें- Explainer: 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं...', Ranveer Singh के लिए नामुमकिन हो गया!

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shobhaa De (@shobhaade)

    Fwice पर भड़कीं शोभा डे

    शोभा डे ने सिर्फ रणवीर का समर्थन ही नहीं किया, बल्कि FWICE के 'डॉन 3' के विवाद में कूदने पर अपना गुस्सा भी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,

    "FWICE कौन है, मैं रजिस्टर नहीं कर पा रही हूं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह इतने जरूरी हैं। अचानक से वह आते हैं और बोलते हैं कि हम उन्हें बैन कर रहे हैं और काम करना अलाउड नहीं कर सकते। इन सभी चीजों में उन्होंने खुद की अहमियत इतनी बढ़ा दी है कि सुपरस्टार और भारत के सबसे सक्सेसफुल एक्टर को उनका काम नहीं करने देंगे। इसमें वह बिना किसी गलती के वर्कर्स और टेक्नीशियन की भी जॉब छीनने के काम कर रहे हैं। अगर इस मामले को सुलझाना था तो फरहान अख्तर को या तो वकील हायर करना चाहिए था, या फिर कोर्ट में जाना चाहिए था, ये जो भी हैं इन्हें शामिल नहीं करना चाहिए था। पूनम ढिल्लों ने भी कहा कि रणवीर सिंह को उनके पास आना चाहिए था, हम मामले को सुलझाते।"

    ranveer singh pralay film

    जो हो रहा है वह बहुत गंदा है- शोभा डे

    शोभा डे ने 'डॉन-3' के विवाद को धुरंधर के निर्देशक के खिलाफ एक षड्यंत्र बताया और कहा , "ये जो भी हो रहा है वह बहुत ही गंदा है। रणवीर एक आइकॉनिक स्टार हैं, शानदार हैं। उनकी जो सक्सेस है, जिनका क्रेडिट आदित्य धर और प्रोड्यूसर्स को मिल रहा है, लेकिन यह पूरा एक षड्यंत्र सा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि सिर्फ एक एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ नहीं, बल्कि 'धुरंधर' के निर्देशक-निर्माता सभी के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

    क्या 'धर' सबके लिए इतना बड़ा खतरा है? इन सभी चीजों में रणवीर सिंह ने चुप रहकर सफलतापूर्वक खुद के लिए ब्रांड अपील कर दी है और अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ा ली है।" शोभा डे ने जाते-जाते यह भी कहा कि अब ये राउंड कौन जीतता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'प्रलय' तो आएगा, Ranveer नहीं डूबने देंगे 300 करोड़; DON 3 विवाद के बीच शुरू करेंगे बिग बजट फिल्म की शूटिंग!