Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jackie Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ ने पिता को बताया सबसे अच्छा इंसान, अजय देवगन एक्टर के बर्थडे पर करेंगे ये काम

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 01:35 PM (GMT+05:30)

    Happy Birthday Jackie Shroff राम लखन किंग अंकल जैसी अनगिनत सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता जैकी श्रॉफ आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस ...और पढ़ें

    सेलेब्स ने दी जैकी श्रॉफ को बर्थडे की बधाई (Photo Credit: Instagram)
    सेलेब्स ने दी जैकी श्रॉफ को बर्थडे की बधाई (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jackie Shroff Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बी टाउन सेलेब्स भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन विश कर रहे हैं। जग्गू दादा के दिन को खास बनाने के लिए बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ से लेकर अजय देवगन तक ने उन्हें बर्थडे की बधाइयां दी हैं और 'भिडू' पर प्यार बरसाया है।

    पत्नी आयशा ने लुटाया प्यार

    जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अभिनेता की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनकी कई नई-पुरानी शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कोई कैसे जीवन भर की यादों और एक आदमी के सार को शब्दों या चित्रों में ढालने की कोशिश कर सकता है। सबसे अच्छे, सबसे दयालु, सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे बेटे, सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं'।

    यह भी पढ़ें: Jackie Shroff Birthday: नहीं देखी होंगी जैकी श्रॉफ की परिवार संग ये तस्वीरें, यहां डालें नजर

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff)

    टाइगर श्रॉफ ने पिता को बताया 'अच्छे इंसान'

    टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी मैगजीन का कवर शेयर किया। इसमें जैकी श्रॉफ अपने दोनों बच्चों बेटे टाइगर और बेटी कृष्णा को गोद में लिए हुए हैं। टाइगर ने कैप्शन में अपने पिता के लिए प्यार जाहिर करते हुए लिखा, 'सबसे अच्छे इंसान और सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं आपको बहुत प्यार करता हूं'।

    बेटी कृष्णा ने ऐसे किया विश

    वहीं, जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने पिता को बर्थडे विश किया है।

    करीना कपूर ने लिखा ये मैसेज

    करीना कपूर खान ने जग्गू दादा को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ' सबसे अच्छे लीजेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं'।

    अजय देवगन लगाएंगे पेड़

    अजय देवगन ने जैकी श्रॉफ की एक पौधे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तो  मेरा और सबका भाई, हैप्पी बर्थडे।  आपके जन्मदिन का जश्न एक पेड़ लगाकर मनाऊंगा'।

    यह भी पढ़ें: 31 साल पहले आई Jackie Shroff आखिरी 'सोलो-हिट', 'खलनायक' के बाद इस फिल्म से छोड़ी छाप

    खबरें और भी