Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोई नहीं बनना चाहता था Devdas का 'चुन्नी बाबू', फिर Jackie Shroff को मिला रोल, बोले- 'पागल कुत्ते ने काटा...'

    Updated: Thu, 23 May 2024 06:58 PM (IST)

    Sanjay Leela Bhansali की बेस्ट मूवीज में एक नाम देवदास (Devdas) का भी है। शाह रुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर मूवी में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने चु ...और पढ़ें

    संजय लीला भंसाली की मूवी देवदास में जैकी श्रॉफ ने निभाया था चुन्नी बाबू का रोल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    संजय लीला भंसाली की मूवी देवदास में जैकी श्रॉफ ने निभाया था चुन्नी बाबू का रोल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. देवदास में जैकी श्रॉफ ने निभाया था चुन्नी बाबू का किरदार
    2. जैकी श्रॉफ से पहले कई अभिनेताओं को ऑफर हुआ था ये रोल
    3. जैकी श्रॉफ ने बताया- क्यों छोटे से रोल के लिए मान गये थे वो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'देवदास' (Devdas) साल 2002 की हिट फिल्मों में से एक थी। ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर आइकॉनिक फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी बहुत पॉपुलर हैं। फिल्म में देवदास, चंद्रमुखी या पार्वती ही नहीं, बल्कि चुन्नीलाल या चुन्नी बाबू के किरदार ने भी खूब ध्यान खींचा।

    कोई नहीं बनना चाहता था देवदास का चुन्नी बाबू

    'देवदास' में चुन्नी बाबू का किरदार अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने निभाया था, जो फिल्म में शाह रुख खान के जिगरी यार होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जैकी 'चुन्नी बाबू' के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। कई अभिनेताओं ने यह किरदार करने से साफ मना कर दिया था। तब जैकी के हाथ भंसाली की ये हिट फिल्म लगी थी।

    जैकी श्रॉफ ने देवदास मिलने पर कही ये बात

    करिश्मा तन्ना के साथ बातचीत में जैकी श्रॉफ ने इसका खुलासा किया है कि कैसे कई अभिनेताओं ने 'देवदास' में 'चुन्नी बाबू' का रोल करने से मना कर दिया था और फिर उन्हें यह रोल निभाने का मौका मिला। जैकी ने कहा, "कोई भी देवदास में चुन्नी बाबू बनने के लिए तैयार नहीं, लेकिन मैं राजी हुआ। इसलिए मुझे यह मिल गया। मैं हैरान रह गया था कि कोई भी यह रोल करना नहीं चाहता। पागल कुत्ते ने काटा है।"

    Jackie Shroff As Chunni Babu

    जैकी श्रॉफ ने आगे कहा, "अगर वे आपका सीन या कुछ भी काट देंगे तो कभी टेंशन नहीं लेता। भूमिका के लिए जो जरूरी है वह आपको मिलेगा। एक डायरेक्ट, एक्टर और स्टोरी होती है। हर सीन में आप राजा नहीं बन सकते हैं। जो मिला, ऊपरवाले का कान पकड़ और निकल ले।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: टाइगर श्रॉफ की बहन का फिटनेस में नहीं कोई जवाब, फिल्मों से दूर करती हैं ये बिजनेस

    जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्में

    67 साल के जैकी श्रॉफ आगामी एक्शन थ्रिलर 'सिंघम अगैन' (Singham Again) में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगे। इसमें जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ भी पिता के साथ एक्शन दिखाएंगे। इसके अलावा वह वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर 'बेबी जॉन' में भी दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- 'भिड़ू' को लेकर जैकी श्रॉफ के लीगल केस पर कश्मीरा शाह ने किया रिएक्ट, कृष्णा अभिषेक के फैंस को दिया ये मैसेज