Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul Preet-Jackky Wedding: शादी में 'दुल्हन' रकुल को बड़ा सरप्राइज देंगे जैकी भगनानी, तोहफा छू लेगा आपका दिल

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 09:04 AM (IST)

    Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी कल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। चार साल के रिलेशनशिप के ...और पढ़ें

    जैकी भगनानी ने लेडी लव रकुल के लिए किया सरप्राइज प्लान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जैकी भगनानी ने लेडी लव रकुल के लिए किया सरप्राइज प्लान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल और जैकी
    2. जैकी भगनानी ने रकुल के लिए प्लान किया सरप्राइज
    3. चार साल से रिलेशनशिप में रहे रकुल और जैकी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jackky Bhagnani and Rakul Preet Singh Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। चार साल रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिकरकार दोनों ने जिंदगी भर साथ निभाने का फैसला कर लिया है। 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाकर दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।

    जैसा कि आप जानते हैं कि शादी गोवा में है और शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। वरुण धवन, नताशा दलाल, भूमि पेडनेकर, एशा देओल समेत कई सितारे कपल की शादी अटैंड करने के लिए डेस्टिनेशन पर पहुंच भी गए हैं। इस इंटीमेट वेडिंग से एक प्यारी खबर सामने आई है, जो आपका दिल जीत लेगी।

    जैकी देंगे लेडी लव रकुल को प्यारा सरप्राइज

    जैकी भगनानी शादी के दिन अपनी होने वाली पत्नी रकुल प्रीत सिंह को एक प्यारा सरप्राइज देंगे, जिसे देख दुल्हन इमोशनल होने वाली हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी वाले दिन जैकी अपनी लेडी लव के लिए एक क्यूट परफॉर्मेंस देंगे और उनके लिए गाना गाएंगे। जैकी अपनी लेडी लव रकुल को एक खूबसूरत और यादगार तोहफा देना चाहते थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

    जो गाना जैकी गाएंगे, वह उनके और रकुल के खूबसूरत रिश्ते और जर्नी को जाहिर करेगा। पत्नी को समर्पित जैकी के गाने का टाइटल 'बिन तेरे' है, जिसे मयूर पुरी ने लिखा है। इसके अलावा, म्यूजिकल सिंगल के संगीतकार तनिष्क बागची हैं, जिन्होंने जहरा एस खान और रोमी जैसे कलाकारों के साथ गाना भी गाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh और Jackky की शादी में होगा खास मेन्यू, ग्लूटेन और शुगर फ्री बनेंगे पकवान

    रकुल प्रीत और जैकी की लव स्टोरी

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों पड़ोसी थे, लेकिन उन्हें कभी इस बारे में नहीं पता था। दोस्ती भी नहीं थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उनके बीच एक बॉन्ड बना और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। साल 2021 में रकुल और जैकी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet-Jackky Wedding के लिए प्रेग्नेंट बीवी संग गोवा पहुंचे वरुण धवन, शादी अटैंड करने निकले ये सितारे