Jailer 2 में इस बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार की हुई एंट्री, रजनीकांत संग पर्दे पर दिखाएगा दम?
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत का अगली फिल्म का नाम जेलर 2 है, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। अब खबर है कि जेलर 2 में हिंदी सिन ...और पढ़ें
-1769940029369_m.webp)
रजनीकांत नजर आएगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जेलर 2 में दिखाई देगा ये बॉलीवुड सुपरस्टार
रजनीकांत की मूवी में कमाल करेगा एक्टर
कब रिलीज की जाएगी रजनीकांत की जेलर 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के करियर की सबसे शानदार मूवीज में से एक फिल्म जेलर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी ब्लॉकबस्टर रही और इसके पहले पार्ट की अपार सफलता को मद्देनजर रखते हुए बीते साल मेकर्स की तरफ से जेलर 2 की आधिकारिक घोषणा की गई।
अब जेलर 2 की कास्ट को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हिंदी सिनेमा के एक बड़े अभिनेता ने रजनीकांत की इस आने वाली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। आइए जानते हैं कि वह एक्टर कौन सा है।
जेलर 2 में नजर आएगा ये एक्टर
रजनीकांत की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में जेलर 2 का नाम भी शामिल है। निर्देश नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनने वाली इस एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म को लेकर इस वक्त बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि रजनीकांत की जेलर 2 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Rajinikanth की Jailer 2 को लेकर आया अपडेट, कब रिलीज होगी फिल्म?
रिपोर्ट में ये बताया गया है कि इस मूवी में किंग खान का स्पेशल कैमियो नजर आ सकता है। जेलर 2 में वह रजनीकांत के अजीज दोस्त का किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। फिल्म के मेकर्स फिलहाल शाह रुख खान के रोल की शूटिंग के लिए सही समय की खोज रहे हैं।
खबरें और भी

इससे पहले जेलर 2 में अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि इस मूवी में शाह रुख का रोल भी होगा। इससे अब ये साफ हो गया है कि शाह रुख खान रजनीकांत के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। सिर्फ शाह रुख ही नहीं बल्कि बी टाउन एक्ट्रेस विद्या बालन भी जेलर पार्ट 2 में अहम किरदार में दिखाई दे सकती है।
कब रिलीज होगी जेलर 2
एक साल पहले जब मेकर्स की तरफ से जेलर 2 का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया था तो सबके जहन में ये सवाल था कि ये मूवी बड़े पर्दे पर कब रिलीज की जाएगी। ताजा अपडेट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के मध्य में जेलर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का एलान होना अभी बाकी है।