Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सपना हुआ पूरा,' Mardaani 3 का हिस्सा बन खुश हुईं जानकी बोडीवाला, रानी मुखर्जी को लेकर कही ये बात

    By Priyanka SinghEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:11 PM (GMT+05:30)

    मर्दानी 3 में कांस्टेबल फातिमा का किरदार निभाकर  अभिनेत्री जानकी बोडीवाला  ने अपना सपना जी लिया है। यशराज फिल्म्स जैसे बड़े बैनर के साथ एक्शन फिल्म मे ...और पढ़ें

    जानकी बोडीवाला और मर्दानी 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    जानकी बोडीवाला और मर्दानी 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. मर्दानी 3 में जानकी बोडीवाला ने निभाया अहम किरदार

    2. रानी मुखर्जी को लेकर जानकी ने रखी अपनी राय

    3. इस मूवी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं अदाकारा

    प्रियंका सिंह, मुंबई। कई बार करियर में ऐसे मौके मिल जाते हैं, जिनकी न तो योजना होती है और न ही कल्पना। अभिनेत्री जानकी बोडीवाला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। फिल्‍म मर्दानी 3 में कांस्टेबल फातिमा का किरदार उनके लिए बेहद खास अनुभव साबित हुआ है।

    जानकी ने साझा किया मर्दानी 3 का अनुभव

    यशराज फिल्म्स ने कई ऐसी रोमांटिक फिल्में बनाई हैं, जिसमें अभिनेत्रियां बर्फीली वादियों में शिफान की साड़ियों में दिखी हैं। हालांकि एक तरफ वो मर्दानी और अल्फा जैसी महिलाप्रधान फिल्में भी बना रहे हैं। जानकी इस बात से खुश हैं, उन्होंने जिस रोल की कल्पना नहीं की थी, वह उन्हें मिला है।

    jankibodiwala

    यह भी पढ़ें- विदेशों में छा गई Mardaani 3, वर्ल्डवाइड कमाई से बजट निकालने के पहुंची करीब

    वह कहती हैं- ऐसा प्रोडक्शन हाउस जो शिफान साड़ियों और बर्फीली वादियों के लिए जाना जाता है, वहां से मर्दानी 3 में काम करने का ऑफर आए, तो आत्मविश्वास बढ़ता है। मैं खुद चौंक गई थी कि मुझे एक्शन फिल्म करने का मौका इतनी जल्दी मिल रहा है। मैं रोमांटिक फिल्में भी करना चाहूंगी, लेकिन अभी एक एक कदम आगे बढ़ा रही हूं।

    jankibodiwala2

    मैंने मर्दानी 3 के लिए हां कहने के लिए एक बार भी सोचा नहीं, क्योंकि जब स्क्रिप्ट पढ़ी, तो समझ आया कि मेरे पात्र को अगर स्क्रिप्ट से अलग कर देंगे, तो कहानी अटकेगी। इतनी बड़ी फ्रेंचाइज में काम करने का मौका था, सामने रानी (मुखर्जी) मैम थीं। सपना पूरा हो रहा था।

    खबरें और भी

    नेशनल अवॉर्ड पर बोलीं जानकी

    गुजराती फिल्म वश के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जानकी इस अवार्ड को सबसे बड़ी मान्यता मानती हैं। वह कहती हैं- मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मुझे अवार्ड मिलेगा। उस अवार्ड को लेने के बाद समझ आ गया कि अब हर रोल को गंभीरता से लेना होगा, क्योंकि अब जब मैं किसी फिल्म में काम करती हूं, तो लोग कहते हैं कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता है।

    janki

    जैसे ही यह टैग लगा है, उसके बाद से चुनाव आसान नहीं है, कई आफर आ रहे हैं। कहीं न कहीं दबाव है कि मुझे सर्वश्रेष्ठ रहना होगा। मैं इस टैग का मजा लेना चाहती हूं, लेकिन कहीं बीच में अटकी हुई हूं, बेस्ट बनने और अच्छा काम चुनने के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रही हूं।

    गुजराती फिल्मों में भविष्य

    गुजराती फिल्मों में जानकी हमेशा काम करते रहना चाहेंगी, क्योंकि यही वो इंडस्ट्री हैं जिन्होंने उन्हें फिल्मों में मौका दिया है। जानकी आगे कहती हैं-अगर कृष्णदेव याज्ञनिक सर ने मौका नहीं दिया होता, तो मैं किसी भी फिल्म में अभिनय नहीं कर रही होती। उनके कारण फिल्मों में आई हूं।

    गुजराती फिल्म ने मेरे लिए हिंदी फिल्मों के दरवाजे खोले हैं। गुजराती इंडस्ट्री की वजह से यहां हूं, तो वहां काम तो करती रहूंगी। यह इंडस्ट्री भी आगे बढ़ रही है। लालो: कृष्ण सदा सहायते ने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। खुश हूं कि शुरुआत वहां से हुई। मर्दानी फ्रेंचाइज क्या आगे बढ़ेगी? इस पर जानकी कहती हैं कि मैं भी चाहती हूं कि ऐसा हो और मैं इसका परमानेंट हिस्सा बनूं।  

    यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही छाई ये साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म, एक-एक सीन कर देगा रोंगटे खड़े