विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

January Release 2025: नए साल का पहला महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होगीं ये 12 मूवीज

Published: Tue, 31 Dec 2024 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2024 01:00 PM (IST)

January Theatres Release 2025 कल से नया साल 2025 शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही न्यू ईयर (New Year) के ...और पढ़ें

साल के पहले महीने में थिएटर्स में रिलीज होंगी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
साल के पहले महीने में थिएटर्स में रिलीज होंगी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. जनवरी 2025 में रिलीज होंगी ये 12 मूवीज
  2. बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी लेटेस्ट फिल्म
  3. लिस्ट में कंगना रनौत की इमरजेंसी का नाम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। January Movie Release 2025: नया साल का आगाज कल से होने जा रहा है। हैप्पी न्यू ईयर को लेकर हर कोई अलग-अलग तरह की तैयारियां कर रहा है। सिनेमा जगत ने भी नए साल के पहले महीने जनवरी को धमाकेदार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

जिसका अंदाजा 2025 के पहले महीने में सिनेमाघरोंं में रिलीज होने वाली 12 धांसू फिल्मों के जरिए लगाया जा सकता है। खास बात ये है कि इनमें हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा की कई मूवीज शामिल हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि वो कौन-कौन सी फिल्में हैं।

जनवरी 2025 में रिलीज होंगी ये फिल्में

हर साल देखा जाता है कि न्यू ईयर के पहले महीने में अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए मेकर्स में होड़ मची रहती है। इस बार भी यही नजारा देखने को मिलने वाला है। जिसकी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

यह भी पढ़ें- Upcoming Release 2025: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगा नया साल, रिलीज होंगी ये टॉप की मूवीज

इनमें कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो एक दूसरे के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेंगी, जबकि कुछ अलग-अलग दिनों में सिल्वर स्क्रीन्स पर धमाल मचाएंगी। ये रही जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट- 

     फिल्म      भाषा       रिलीज डेट
   रिंग-रिंग      तमिल    3 जनवरी 2025
   विदामुयार्ची      तमिल    9 जनवरी 2025
    गेम चेंजर      तेलुगु    10 जनवरी 2025
     फतेह      हिंदी    10 जनवरी 2025
     रचेल      मलयालम    10 जनवरी 2025
   डाकू महाराज      तेलुगु    12 जनवरी 2025
   संक्रांतिकी वस्तुन्नम      तेलुगु    14 जनवरी 2025
    इमरजेंसी      हिंदी    17 जनवरी 2025
    आजाद      हिंदी    17 जनवरी 2025
    रुद्र गरुणा पुर्णा      कन्नड़    24 जनवरी 2025
    स्काई फोर्स      हिंदी     24 जनवरी 2025
      थुडारम      मलयालम     30 जनवरी 2025

इन मूवीज का फैंस को इंतजार

गौर करें नए साल के पहले महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली मोस्ट अवेडेट मूवीज के बारे में तो उसमें सोनू सूद की एक्शन थ्रिलर फतेह, साउथ सुपरस्टार राम चरण की गेम चेंजर, कंगना रनौत की इमरजेंसी और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का नाम शामिल है। ये वो फिल्में हैं, जिनके लिए सिनेप्रेमियों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में यकीनन तौर पर खरी उतरेंगी। 

यह भी पढ़ें- Top Controversies: Allu Arjun की गिरफ्तारी से नयनतारा-धनुष की जंग तक... इस साल विवादों में रहा साउथ सिनेमा