Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal की सक्सेस को Javed Akhtar ने बताया 'खतरनाक', रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के इस विवादित सीन पर कसा तंज

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 03:09 PM (IST)

    गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने बयानों के चलते आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं। सामाजिक हो या फिर फिल्मी दुनिया से जुड़े मुद्दे जावेद अख्तर खुलकर ब ...और पढ़ें

    जावेद अख्तर ने एनिमल की सक्सेस को क्यों बताया खतरनाक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जावेद अख्तर ने एनिमल की सक्सेस को क्यों बताया खतरनाक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एनिमल की सक्सेस को जावेद अख्तर ने बताया खतरनाक
    2. जावेद अख्तर ने एनिमल के विवादित सीन पर तोड़ी चुप्पी
    3. संदीप सिंह रेड्डी की इस फिल्म के विवादित सीन पर भी भड़के जावेद अख्तर!

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Javed Akhtar On Animal Success: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म भारत में साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। हाल ही में, गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने 'एनिमल' की सक्सेस को खतरनाक बताया है। 

    जावेद अख्तर ने औरंगाबाद में अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की और उन सुपरहिट फिल्मों का जिक्र किया, जो विवादित सींस के लिए छाए रहे। जावेद अख्तर का कहना है कि विवाद के बावजूद ऐसी फिल्मों का हिट होना खतरनाक है। उन्होंने इसका जिम्मेदार दर्शकों को ठहराया है।

    एनिमल की सक्सेस पर जावेद अख्तर का तंज

    जावेद अख्तर ने 'एनिमल' की सक्सेस पर तंज कसा है। फिल्म फेस्टिवल में गीतकार ने कहा-

    अगर किसी फिल्म में एक आदमी एक औरत को अपने जूते चाटने के लिए कहता है या एक आदमी का एक औरत को थप्पड़ मारना ठीक है और फिल्म सुपरहिट है, तो यह खतरनाक है।

    बता दें कि फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर ने अपने प्यार को साबित करने के लिए तृप्ति डिमरी से अपने जूते चाटने के लिए कहा था। वहीं, 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी को थप्पड़ मारा था। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की इस एक आदत के फैन हैं जावेद अख्तर, कहा- हर किसी को सीखनी चाहिए 'टाइगर 3' एक्टर की ये बात

    चोली के पीछे गाने को जावेद अख्तर ने बताया डरावना

    सिर्फ 'एनिमल' या 'कबीर सिंह' ही नहीं, बल्कि जावेद अख्तर ने फिल्म 'खलनायक' के पॉपुलर सॉन्ग 'चोली के पीछे क्या है' को भी डरावना बताया। जावेद ने कहा-

    खबरें और भी

    लोग आश्चर्यचकित हैं कि आज के गाने इतने समस्याग्रस्त क्यों हैं। चोली के पीछे क्या है का उदाहरण ले लीजिए, मुद्दा गीत के निर्माण शामिल सात पुरुषों और दो महिलाओं का नहीं है। वे शायद ही कोई समस्या हैं। समस्या यह है कि दर्शकों ने इस गाने को जबरदस्त हिट बना दिया। करोड़ों लोगों ने गाने को पसंद किया, यह डरावना है।

    जावेद अख्तर का कहना है कि इस तरह की फिल्मों और गानों को ऑडियंस सक्सेसफुल बनाती है। उनका कहना है कि दर्शक जैसी फिल्में देखेंगे, वैसी ही फिल्में बनेंगी। गीतकार ने कहा, "आप तय करें कि किस तरह की फिल्में बनाई जाएं। किन्हें बनानी चाहिए और किन्हें रिजेक्ट करनी चाहिए, इसके जिम्मेदार आप खुद हैं। हमारी फिल्मों में दिखाए गए मूल्य और नैतिकता आपके हाथ में हैं।"

    यह भी पढ़ें- “सिर्फ भगवान नहीं थे राम-सीता”, Javed Akhtar ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर दिया बड़ा बयान