यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खूबसूरती में हीरोइनों को मात देती हैं एटली की पत्नी प्रिया मोहन, 'जवान' के गाने पर डांस करते हुए Video वायरल
Atlee Wife Priya Mohan Video शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है जो कई साउथ फिल्मों को डायरेक्ट कर चु ...और पढ़ें

HighLights
- जवान डायरेक्टर एटली की पत्नी का वीडियो वायरल
- खूबसूरती में हीरोइनों को फेल करती हैं एटली की पत्नी
- जवान के गाने पर साउथ एक्ट्रेस संग ठुमके लगाती आईं नजर
नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Director Atlee Wife Priya Mohan: शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने पहले ही हफ्ते कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर एटली (Atlee) की भी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी चर्चा में आ गई हैं।
एटली की पत्नी प्रिया मोहन (Priya Mohan) का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) के साथ 'जवान' के गाने 'चलेया' का हुक स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Jawan: 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर...' के राइटर सुमित अरोड़ा बोले- 'संवाद लिखने में मजा आया'
सोशल मीडिया पर छाईं एटली की वाइफ
प्रिया मोहन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कीर्ति सुरेश के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लिविंग रूम में 'चलेया' गाने का हुक स्टेप करती दिख रही हैं। इस दौरान एटली अपने डॉगी के साथ वहां टहलते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही प्रिया ने ये वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर छा गया।
हर कोई कीर्ति और प्रिया के डांस की तारीफ कर रहा है। साथ ही लोग ये जानने के लिए भी बेताब हैं कि आखिर एटली की पत्नी कौन हैं और क्या करती हैं।
खबरें और भी
एटली की पत्नी के सामने एक्ट्रेसेस हैं फेल
एटली की पत्नी प्रिया मोहन बेहद खूबसूरत हैं। उनकी सुंदरता के आगे अदाकाराएं भी फेल हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रिया आए दिन पति एटली के साथ या फिर अपनी सोलो फोटोज शेयर करती रहती हैं। प्रिया एक सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं, जो उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल और फीड से साफ पता चलता है।
क्या करती हैं एटली की पत्नी?
एटली की पत्नी प्रिया मोहन फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ अभिनेत्री भी हैं। वह 'नान महान अल्ला', 'रेड चिलीस', 'युवा रत्ना' और 'साइको वर्मा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 33 साल की प्रिया ने साल 2014 में एटली के साथ शादी की थी। इसी साल कपल ने एक बेटे का स्वागत किया है।