Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Success Meet: इवेंट में नहीं पहुंच सकीं नयनतारा, किंग खान ने एक्ट्रेस की मां को बर्थडे पर दिया खास तोहफा

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 11:39 PM (IST)

    Jawan Success Meet जवान बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। इंडिया में इस फिल्म ने नौवें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। हाल ही में मुंबई में फि ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan Revealed Why Nayanthara Missing From Jawan Event / Photo- Twitter
    Shah Rukh Khan Revealed Why Nayanthara Missing From Jawan Event / Photo- Twitter

    HighLights

    1. 'जवान' की सक्सेस मीट में नहीं पहुंचीं नयनतारा
    2. शाह रुख खान ने बताई नयनतारा के शामिल न होने की वजह
    3. शाह रुख खान ने नयनतारा की मां को दिया ये स्पेशल तोहफा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Success Meet: जवान की बॉक्स ऑफिस पर सफलता हर दिन एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। शाह रुख खान की इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन से लेकर रोमांस और सस्पेंस तक भरपूर मसाला मिला। साउथ के निर्देशक एटली पहली बार बॉलीवुड के किंग खान और साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा को साथ लेकर आए।

    'जवान' में दोनों को पहली बार साथ देखकर फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गयी। फिल्म के ग्लोबली 696 करोड़ कमाने के बाद शाह रुख खान ने हाल ही में मुंबई में जवान की सक्सेस मीट की, लेकिन इस इवेंट में नयनतारा को न देख उनके फैंस निराश हो गए।

    'जवान' की सक्सेस मीट में शामिल नहीं हुईं नयनतारा

    'जवान' में ऑनस्क्रीन शाह रुख खान और नयनतारा की जोड़ी देखने के बाद फैंस उन्हें ऑफ स्क्रीन भी साथ देखने का भी इंतजार कर रहे थे। लेकिन उनका ये सपना अधूरा ही रह गया। जवान की सक्सेस मीट पर किंग खान ने नयनतारा के इस ग्रैंड प्रेस मीट में शामिल न होने की वजह बताई।

    यह भी पढ़ें: Jawan Beat Gadar 2 Box Office: जवान ने गदर 2 के 35 दिनों की मेहनत पर फेरा पानी, तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

    शाह रुख खान ने हाथ में माइक लेकर बताया कि आज सुपरस्टार एक्ट्रेस की मां का जन्मदिन है, जिसकी वजह से वह इस प्रेस कांफ्रेंस को अटेंड नहीं कर पाई। हालांकि, शाह रुख खान ने नयनतारा की मां के लिए मंच पर कुछ ऐसा किया, जिसके बाद हर कोई किंग खान की तारीफ कर रहा है।

    खबरें और भी

    शाह रुख खान ने गाया नयनतारा की मां के लिए गाना

    शाहरुख खान ने कारण बताने के बाद क्राउड की तालियों के बीच साउथस्टार नयनतारा की मां को बर्थडे गाना गाकर खास अंदाज में विश किया।हालांकि, बाद में नयनतारा ऑनलाइन के जरिये इस इवेंट से जुड़ीं। उन्होंने फैंस का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया। 

    'जवान' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने 8 दिनों में इंडिया में टोटल 388 करोड़ की कमाई कर ली है।फिल्म में नयनतारा और शाह रुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण का भी एक्सटेंडेड कैमियो है। इसके अलावा फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति विलेन की भूमिका में दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें: Jawan Event: कमबैक को लेकर नर्वस थे शाह रुख खान, फिर बेटे आर्यन ने दी थी ये सलाह, अब 'जवान' ने किया खुलासा