Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Ambani की शादी में John Cena ने पंजाबी गाने पर किया बिंदास डांस, ढोल की धुन पर जमकर झूमे रेसलर

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 08:51 PM (IST)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज सात फेरे लेने जा रहे हैं। धूम-धड़ाका के साथ अनंत अंबानी अपनी बारात लेकर आये। इस बारात में विदेशी मेहमान भी शामिल हुए ...और पढ़ें

    जॉन सीना ने अनंत अंबानी की शादी में किया धमाकेदार डांस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जॉन सीना ने अनंत अंबानी की शादी में किया धमाकेदार डांस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की शादी में शामिल जॉन सीना
    2. अनंत की शादी में देसी अवतार में छाये जॉन सीना
    3. जॉन सीना ने बॉलीवुड सितारों संग मचाई धूम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) आज बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ अपनी जिंदगी का नया फेज शुरू करने जा रहे हैं। कपल सात साल की डेटिंग के बाद अपने रिश्ते को नये पड़ाव पर ले जाने के लिए एकदम तैयार है।

    फरवरी में ही राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन शुरू हो गये थे। जामनगर में ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद मई के आखिर में यूरोप में शानदार क्रूज पार्टी हुई। इसके बाद 5 जुलाई से कपल की शादी की रस्में शुरू हो गई थीं और आखिरकार आज वो घड़ी आ गई, जब दोनों एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं।

    अनंत-राधिका की शादी में शामिल जॉन सीना

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जियो वर्ल्ड सेंटर (Jio World Centre) में हो रही है। इस शादी में देश ही नहीं, विदेश से भी मेहमान आये हैं। किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन और रेमा जैसे इंटरनेशनल स्टार्स शादी में शामिल हुए है। WWE रेसलर और एक्टर जॉन सीना (John Cena) भी शामिल आये हैं। उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Anant Radhika Wedding LIVE News: सलमान खान ने अनंत-राधिका की शादी में मारी स्वैग से एंट्री, रणवीर सिंह ने किया जबरदस्त डांस

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    अनंत की शादी में नाचे जॉन सीना

    जॉन सीना ने अनंत अंबानी की शादी में बाराती बनकर जमकर डांस किया है। उनका क्लिप सामने आया है, जिसमें वह भांगड़े और 'ता रा रा' गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में दूल्हेराजा अनंत अंबानी, नीता अंबानी और बाकी बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर नाच रहे हैं। उनका क्रेजी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    देसी अवतार में दिखे जॉन सीना

    जॉन सीना, अनंत और राधिका की शादी में एकदम देसी अवतार में नजर आये। अभिनेता-रेसलर ने शादी में आसमानी कलर की शेरवानी पहनी थी। मुकेश अंबानी ने शादी में उनका जोरदार स्वागत किया था। वह चारों ओर छाये हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की शादी में जाने से पहले Nick Jonas ने बीवी Priyanka Chopra संग कार में की मस्ती, वीडियो वायरल