Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kabir Singh के इस एक्टर के बयान पर संदीप रेड्डी का पलटवार, बोले- हो गई बहुत बड़ी गलती...

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 04:38 PM (IST)

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह को लेकर हाल ही में अभिनेता आदिल हुसैन ने एक बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होंने इस मूवी क ...और पढ़ें

    कबीर सिंह के इस एक्टर पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा (Photo Credit-X)
    कबीर सिंह के इस एक्टर पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. आदिल हुसैन के बयान पर संदीप रेड्डी वांगा का पलटवार
    2. कबीर सिंह में आदिल ने निभाई ये भूमिका
    3. शाहिद फिल्म को लेकर आदिल ने कही थी बड़ी बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) से साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, लेकिन दूसरी तरफ शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी की इस मूवी की काफी आलोचना हुई। 

    हाल ही में कबीर सिंह एक्टर आदिल हुसैन (Adil Hussain) ने इस फिल्म करने को लेकर अफसोस जताने वाला बड़ा बयान दिया है। जिस पर संदीप ने बिना समय गंवाते हुए पलटवार कर दिया है और आदिल को खरी-खोटी सुना दी है। आइए जानते हैं कि संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने क्या-क्या कहा है। 

    जानिए क्या है पूरा मामला 

    आदिल हुसैन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं के तौर पर जाने जाते हैं। आर्ट्स फिल्मों में दमदार अभिनय से आदिल ने अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया है- फिल्म कबीर सिंह को करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी और इसके लिए उन्हें काफी अफसोस होता है। 

    आदिल हुसैन के इस बयान पर अब कबीर सिंह डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संदीप ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है- 30 कला फिल्मों के विश्वास ने आपको इतनी पॉपुलैरिटी नहीं दिलाई होगी, जो एक ब्लॉकबस्टर के अफसोस ने आपको दिलाई है। 

    खबरें और भी

    मुझे तुम्हें कास्ट करने का अफसोस है, ये जानते हुए भी कि तुम्हारा लालच, जुनून से काफी हद तक बड़ा है। अब AI की सहायता से आपके फेस को फिल्म में बदलकर आपको शर्म से बचाऊंगा। मुझे लगता है अब आपके लिए सब ठीक होगा। इस तरह से संदीप ने तीखे शब्दों में आदिल हुसैन के बयान की आलोचना की है। 

    ब्लॉकबस्टर रही कबीर सिंह

    फिल्म कबीर सिंह संदीप रेड्डी वांगा की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। शाहिद कपूर की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की और 278 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया। इसके साथ ही ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

    ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने विजय देवरकोंडा को किया किस, 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का ब्रोमैंस देख फैंस ने कर दी ये डिमांड