यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kajal Aggarwal ने पति Gautam Kichlu के साथ रोमांटिक वीडियो किया शेयर, एनिवर्सरी पर लिखा प्यार भरा मैसेज
Kajal Aggarwal-Gautam Kichlu Marriage Anniversary अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने साल 2020 में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिये थे। आज ...और पढ़ें

HighLights
- काजल अग्रवाल ने मनाई शादी की तीसरी सालगिरह
- काजल अग्रवाल ने पति गौतम के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो
- पति गौतम को किस करती दिखीं काजल अग्रवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kajal Aggarwal-Gautam Kichlu Marriage Anniversary: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल प्रोफेशनल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। काजल ने आज यानी 30 अक्टूबर 2023 को अपने पति गौतम किचलू के साथ शादी की तीसरी सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति को एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं।
काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर 2020 को धूमधाम के साथ बिजनेसमैन गौतम के साथ शादी रचाई थी। काजल और गौतम की शादी उस साल के सबसे महंगे वेडिंग फंक्शन में से एक था। इस क्यूट कपल की शादी को तीन साल हो गए हैं। ऐसे में काजल ने पति के साथ खूबसूरत यादों से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
काजल ने पति के साथ मनाई तीसरी मैरिज एनिवर्सरी
काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में काजल और गौतम की अब तक की सभी खूबसूरत यादें कैद हैं। साथ में वेकेशन मनाने से डिनर डेट, क्वालिटी टाइम, एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी फेज और बेबी के साथ घूमने-फिरने तक, इस वीडियो में काजल और गौतम की खूबसूरत यादें देखी जा सकती हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए काजल ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "सूर्य के चारों ओर 3 साल मुबारक, एक साथ, सबसे अच्छे दोस्त। गौतम किचलू।"
यह भी पढ़ें- Kajal Aggarwal: स्टार बनने से पहले काजल अग्रवाल को मिला था ऐश्वर्या राय का साथ, दोनों के बीच है ये खास कनेक्शन
खबरें और भी
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू लव स्टोरी
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि डेटिंग से पहले दोनों सात साल तक एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त रहे। फिर कपल ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। पिछले साल अक्टूबर में काजल और गौतम एक बेटे के माता-पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम नील रखा है।