Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाह रुख खान से पठान के 'असली' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पूछकर बुरी फंसी Kajol, आई ट्रोलर्स के निशाने पर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 08:23 PM (IST)

    Kajol On Pathaan Box Office Collection काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज द ट्रायल का प्रमोशन कर रही है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें जब उनसे पूछ ...और पढ़ें

    Kajol On Pathaan Box Office Collection, Kajol On Shah Rukh Khan
    Kajol On Pathaan Box Office Collection, Kajol On Shah Rukh Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol On Pathaan Box Office Collection: काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज द ट्रायल का प्रमोशन कर रही है। इस बीच, वेब सीरीज से ज्यादा वह अपने बयानों को लेकर खबरों में है। अब एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें उन्हें शाह रुख खान से पठान के असली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में पूछते हुए देखा जा सकता है। क्लिप वायरल होने के बाद काजोल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

    काजोल ने शाह रुख खान से पठान के कलेक्शन को लेकर क्या पूछा है?

    इंटरव्यू में काजोल से पूछा जाता है कि वह शाह रुख खान से एक प्रश्न जो पूछना चाहती है। इस पर वह कहती है,

    "शाह रुख खान से मैं क्या पूछूं।"

    इसके बाद वह सोचती है और कहती है,

    "पठान ने वाकई कितनी कमाई की है।"

    इसके बाद, काजोल को हंसते हुए देखा जा सकता है। जहां कुछ लोगों को यह क्लिप मजेदार लग रही है।

    काजोल को क्यों ट्रोल किया जा रहा है?

    कई लोगों ने काजोल पर इसे लेकर निशाना साधा है। एक ने लिखा है, "उन्होंने सिर्फ मजाक किया है लेकिन कुछ लोग उनकी बात का गलत मतलब निकाल रहे हैं।' वहीं, एक ने लिखा है, "एक्ट्रेस पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के फर्जी नंबर की बात कर रही है।" एक ने लिखा है, "काजोल पठान के कलेक्शन का मजाक उड़ा रही है।"

    काजोल ने शाह रुख खान की प्रशंसा करते हुए क्या कहा है?

    इस बीच, काजोल के फैंस उनका शाह रुख खान की प्रशंसा करने वाला वीडियो भी वायरल कर रहे है। इसमें वह शाह रुख खान की तारीफ करती नजर आ रही है। इसमें वह कह रही है,

    "मैं उनके लिए बहुत-बहुत खुश हूं। मैंने उन्हें मैसेज किया और शुभकामनाएं भी दी है। मुझे लगता है, यह उनके जीवन का नया दौर है। मैं उनके लिए खुश हूं।"

    काजोल की हाल ही में कौन-सी वेब सीरीज रिलीज हुई है?

    काजोल की हाल ही में वेब सीरीज 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' रिलीज हुई है। इस बार निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। इसमें उनकी भूमिका की काफी प्रशंसा की गई है। यह द गुड वाइफ का इंडियन एडेप्टेशन है। यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है। इसमें उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई है। इस वेब सीरीज में उन्होंने ने पहली बार किसी को ऑनस्क्रीन किस भी किया है।

    खबरें और भी