Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फोटो स्टूडियो में Kajol को ऑफर हुई थी उनकी डेब्यू फिल्म, मां तनुजा भी थीं मूवी का हिस्सा

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 12:34 PM (IST)

    बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक काजोल आज 50 साल की हो गई हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 18 साल की उम्र में कदम रखा था और फिल्म बेखुदी के साथ अपना डेब ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Photo Credit : Instagram)
    बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Photo Credit : Instagram)

    HighLights

    1. 50वां जन्मदिन मना रही हैं काजोल
    2. 18 साल की उम्र में किया था एक्ट्रेस ने डेब्यू
    3. फिल्म बेखुदी से रखा था इंडस्ट्री में कदम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1992 में रिलीज हुई एक्शन रोमांटिक फिल्म 'बेखुदी' में काजोल और अभिनेता कमल सदाना ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं, इस फिल्म को राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी और हाल ही में इस फिल्म ने अपने 32 साल भी पूरे कर लिए हैं।

    हालांकि, बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि एक्ट्रेस को यह मूवी एक फोटो स्टूडियो में ऑफर हुई थी। एक इंटरव्यू में खुद काजोल ने इस बात का खुलासा किया था। बता दें कि आज 5 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 50वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी इस मूवी से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।

    यह भी पढ़ें: Kajol ने सैफ अली खान के साथ शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, एक्ट्रेस को पहचान पाना होगा मुश्किल

    कैसे काजोल को ऑफर हुई बेखुदी

    एक्शन रोमांटिक फिल्म 'बेखुदी' में एक्ट्रेस ने 'राधिका' का किरदार निभाया था। इस फिल्म के साथ ही काजोल ने डेब्यू किया था और उस समय वह सिर्फ 18 साल की थीं। एक्ट्रेस ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि उन्हें यह मूवी कैसे मिली थी। काजोल ने शेयर किया कि फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष के स्टूडियो में जाने के दौरान उन्हें यह रोल ऑफर किया गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर को 'भाग्य की एक बड़ी खुराक' भी बताया था। काजोल ने कहा था कि यह मूवी उनके लिए काफी लकी रही। बता दें कि इस फिल्म में काजोल के साथ पहले सैफ अली खान लीड रोल में दिखाई देने वाले थे, लेकिन निर्देशक राहुल रवैल ने उन्हें अनप्रोफेशनल कहकर फिल्म से बाहर कर दिया था और बाद यह वह रोल कमल सदाना को ऑफर किया गया।

    खबरें और भी

    हालांकि, बाद में डायरेक्टर ने एक कैमियो रोल के लिए फिर से सैफ को इस मूवी में लिया था। बता दें कि इस मूवी में काजोल की मां और दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा भी नजर आई थीं।

    इसके बाद काजोल ने 'बाजीगर', 'उधार की जिंदगी', 'करण-अर्जुन' समेत कई फिल्मों में काम किया और फैंस के बीच अपनी पहचान बनाई।

    यह भी पढ़ें: Entertainment News: क्वीन ऑफ क्वींस में दिखेगा काजोल का एक्शन अवतार, कई भाषाओं में होगी रिलीज