Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha ने बताया क्यों साइन की हॉरर कॉमेडी Kakuda, एक्ट्रेस नहीं करना चाहती इस तरह की फिल्मों में काम

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 04:56 PM (IST)

    आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म काकुडा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक दे चुकी है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख ली ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credit: Instagram)
    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई काकुडा
    2. सोनाक्षी और रितेश देशमुख लीड रोल में आए नजर
    3. एक्ट्रेस ने बताया क्यों की फिल्म साइन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'काकुडा' आज 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन 'मुंज्या' के ही डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने किया है। जहीर इकबाल से शादी के बाद यह एक्ट्रेस की पहली फिल्म है।

    अब हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में अपने काम को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने शेयर किया है कि वह अलग-अलग जॉनर में करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ और चीजें भी शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें: 'सही रिश्ते आपको बदलते नहीं', जहीर इकबाल संग शादी के बाद काम पर लौटने को लेकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा

    ऐसी फिल्मों में काम नहीं करेंगी सोनाक्षी

    एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पहले अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में थीं, तो अब वह अपनी मूवी 'काकुडा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने टीम के साथ मिलकर अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। इसके साथ ही उन्होंने कई इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बात की।

    Photo Credit: Sonakshi Sinha/Instagram

    इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या एक्ट्रेस के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है, अगर उन्हें मेनस्ट्रीम में कम काम मिले। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि तो अच्छा है ना, मैं बड़ी भूमिकाएं, महत्वपूर्ण भूमिकाएं करना चाहूंगी। यह अच्छी बात है। अकीरा जिसमें मैं हीरो थी, यह खून चखने जैसा था। मैं कभी भी एक फिल्म में दो गाने और चार सीन करने के दौर में वापस नहीं जाना चाहती। इसलिए, मैं इस दौर का आनंद ले रही हूं।

    खबरें और भी

    सोनाक्षी ने क्यों साइन की काकुडा

    जब उनसे इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने कहा कि काकुडा मेरे पास आई और मुझे यह पढ़ने में काफी मजेदार लगी। स्क्रिप्ट पढ़ते समय मैं काफी एंटरटेन हुई। हालांकि, मुझे हॉरर फिल्में पसंद नहीं हैं, लेकिन इस फिल्म में काफी हास्य था। आदित्य ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने इस शैली को बहुत अच्छी तरह से समझा है।

    मुझे लगता है कि इस पर उनकी शानदार पकड़ है। उन्हें पता है कि लोगों को कहां डराना है, कहां हंसाना है, पंच, बीट्स, वह सब कुछ बखूबी करते हैं। उनके जैसे निर्देशक के साथ पहली बार इस तरह की शैली पर काम करना बहुत खुशी की बात थी। यह मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने जैसा था, कुछ ऐसा करने की कोशिश, जो मैंने पहले नहीं किया था।

    यह भी पढ़ें: 'ककुड़ा' में Sonakshi Sinha को देख जहीर इकबाल ने कह दी ऐसी बात, बोले- 'मेरी बीवी को डराना मुश्किल...'