विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanguva Trailer: खत्म हुआ इंतजार, नए पोस्टर के साथ 'कंगुवा' के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान

Published: Sat, 10 Aug 2024 04:48 PM (IST)

सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म कंगुवा इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई ...और पढ़ें

कंगुवा के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान (Photo Credit: Instagram)
कंगुवा के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. सामने आई कंगुवा के ट्रेलर रिलीज की डेट
  2. सूर्या-बॉबी देओल साथ आएंगे नजर
  3. 10 अक्टूबर को रिलीज होगी ये मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कंगुवा' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में तमिल सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक साथ दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में दोनों के फैंस इन्हें साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इसके ट्रेलर रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।

स्टूडियो ग्रीन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसके ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया है। इस खबर को सुनने के बाद अब फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Kanguva Song Released: सूर्या के बर्थडे पर रिलीज हुआ 'कंगुवा' का पहला सॉन्ग, फुल 'फायर' हैं गाने के लिरिक्स

इस दिन आएगा 'कंगुवा' का ट्रेलर

शनिवार को मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म कंगुवा का पोस्टर शेयर किया, जिसमें सूर्या का नया अवतार देखने को मिला। इसे शेयर करते हुए यह भी बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर दो दिन बाद यानी 12 अगस्त को जारी किया जाएगा।

Photo Credit: Studio Green/Instagram

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि अब इंतजार खत्म। गौरव का समय आ रहा है। अब एक ऐसे जश्न के लिए तैयार हो जाएं, जो पहले कभी नहीं हुआ है। 12 अगस्त को जारी होने वाला है कंगुवा का ट्रेलर।

कब रिलीज होगी ये फिल्म

शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंगुवा' का पहला गाना 'फायर सॉन्ग' भी हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। बता दें कि 'कंगुवा' भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म है, जो 'पुष्पा 2', 'सिंघम अगेन' जैसी कई बड़ी फिल्मों से मुकाबला कर रही है। यह फिल्म एक प्रीहिस्टोरिक एरा को दिखाने वाली है। ऐसे में यह फिल्म 10 अक्टूबर को पैन इंडिया रिलीज होगी।

इस फिल्म में हॉलीवुड के एक्शन और सिनेमेटोग्राफी एक्सपर्ट्स ने 'काम किया। मूवी में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Kanguva First Song: कस लीजिए कमर! सूर्या की 'कंगुआ' का पहला गाना रिलीज के लिए तैयार, आते ही लगाएगा 'फायर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।