विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karan-Drisha Wedding Reception बेटे के रिसेप्शन में सनी देओल ने बांटे लड्डू, खुद भी खाए और मीडिया को भी खिलाए

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM (IST)

Karan Deol-Drisha Acharya Wedding Reception करण देओल और द्रिशा आचार्या ने 18 जून को मुंबई में शादी की। रात करीब ...और पढ़ें

Karan And Drisha Wedding, Sunny Deol Photo Credit Instagram
Karan And Drisha Wedding, Sunny Deol Photo Credit Instagram

HighLights

  1. शादी के बाद करण और द्रिशा का वेडिंग रिसेप्शन हुआ।
  2. मुंबई के बांद्रा में स्थित ताज लैंड्स एंड होटल मे हुआ।
  3. दीपिका पादुकोण से लेकर कई बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए ।

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Karan Deol-Drisha Acharya Wedding Reception : करण देओल और द्रिशा आचार्या ने 18 जून को मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई।

इस कपल ने हमेशा के लिए एक-दूजे को अपना जीवन साथी चुन लिया है। सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरे और वीडियोज वायरल हुए । वहीं रात करीब 9 बजे इस कपल की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ।

शादी के बाद हुआ ग्रैंड रिसेप्शन

रविवार रात देओल परिवार ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मुंबई के बांद्रा में स्थित ताज लैंड्स एंड होटल (Taj Lands End) में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसमें सलमान खान, आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण से लेकर कई बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए ।

सनी देओल ने खाया बेटे की शादी का लड्डू

इस दौरान देओल परिवार ने फोटोग्राफर्स को भी इनवाइट किया । ऐसे में पापा सनी देओल के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। उन्होंने छोटे बेटे राजवीर संग मीडिया में शादी के लड्डू बांटे। इतना ही नहीं एक्टर ने खुद भी बेटी की शादी के लड्डू के स्वाद लिया। इस वीडियो में देख सकते है सनी लड्डू खाते नजर आ रहे है। 

करण और द्रिशा का रिसेप्शन लुक

न्यूली वेड कपल के लुक की बात करे तो इस मौके पर दुल्हन द्रिशा ने बेज कलर का हेवी गाउन पहना हुआ है। तो वहीं, दुल्हे राजा ब्लैक एंड व्हाइट सूट-बूट में हैंडसम नजर आए। 

लाल जोडे़ में दुल्हन बनीं द्रिशा

इस कपल के वेडिंग लुक की बात करें तो, द्रिशा ने रेड कलर का लहंगा पहना था, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। तो वहीं करण बेज कलर की शेरवानी में नजर आए।