Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Singh Grover ने शेयर किया बेटी देवी संग क्यूट वीडियो, फैंस बोले- नजर न लगे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 05:07 PM (IST)

    Karan Singh Grover Video बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने 8 महीने के बेटी देवी के साथ एक मस्ती भरा वीडियो शेयर कि ...और पढ़ें

    Karan Singh Grover Karan Singh Photo Credit Instagram
    Karan Singh Grover Karan Singh Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो
    2. 8 महीने के बेटी देवी संग मस्ती करते दिखे करण
    3. नवंबर में देवी के पेरेंट्स बने थे करण और बिपाशा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Singh Grover Video: एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। बीते साल नवंबर में मां बनी थी। एक्ट्रेस अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार बेटी की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती नजर आ रही है। रविवार को बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का वीडियो साझा किया।

    बेटी देवी के साथ मस्ती करते दिखे करण

    बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने 8 महीने के बेटी देवी के साथ एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- Cuddle time। हालांकि वीडियो में एक्टर ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।

    View this post on Instagram

    A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

    बेटी के साथ जब वेकेशन पर निकले थे बिपाशा- करण

    हाल ही में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा को बेटी देवी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस पहने देखा गया था, जिसे उन्होंने सनग्लासेस, एक मैचिंग बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ स्टाइल किया था। वहीं, करण ने कैजुअल लुक में नजर आए थे।

    एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

    एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने 'राज', 'जिस्म', 'धूम 2' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में काम किया। बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। घर बसाने के बाद से ही वह इंडस्ट्री में कम एक्टिव हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था।

    खबरें और भी