Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kareena Kapoor Khan: 'थ्री इडियट्स' से करीना की अनदेखी तस्वीर वायरल, महाराष्ट्रियन गर्ल बनी ऐसी दिखीं एक्ट्रेस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 26 Feb 2023 12:08 PM (IST)

    Kareena Kapoor Khan करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई अच्छी परफॉर्मेंस दी है। उनके शानदार करियर में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस की 2008 में ...और पढ़ें

    File Photo of Kareena Kapoor Khan. Photo Credit: Vidhu Vinod Chopra Films
    File Photo of Kareena Kapoor Khan. Photo Credit: Vidhu Vinod Chopra Films

    नई दिल्ली, जेएनएन। करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा मानी जाती हैं। उन्हें इस बिजनेस में 22 साल बीत चुके हैं और आज भी वह किसी भी रोल को बखूबी निभा लेती हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में दी हैं, जिसमें'थ्री इडियट्स' भी शामिल है। इस मूवी में करीना ने पिया नाम की लड़की का रोल प्ले किया था, जो डॉक्टर है। यह एक्ट्रेस की करियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस से एक है, जिसे आज भी देखना लोग पसंद करते हैं। अब फिल्म रिलीज के 14 साल बाद करीना कपूर के लुक टेस्ट की तस्वीरें सामने आई हैं।

    'थ्री इडियट्स' में करीना कपूर के कैरेक्टर को काफी सराहना मिली थी। आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी और केमेस्ट्री को भी लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया। 14 साल बाद विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने करीना के लुट टेस्ट की फोटो सोशल मीडिया ऑडियंस को दिखाई है।

    करीना कपूर के लुक टेस्ट

    एक फोटो में करीना ने ग्रीन कलर की कुर्ती पहनी है, जिसमें बालों को पोनीटेल के जरिये बांध कर रखा है। दूसरी फोटो में वह महाराष्ट्रियन लुक में नजर आ रही हैं। इस फोटो में करीना ने पर्पल कलर की साड़ी, रेड ब्लाइज, गोल्ड ज्वेलरी और चश्मा पहन रखा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)

    तीसरी फोटो में एक्ट्रेस पिंक टॉप और जींस में नजर आ रही हैं। यह लुक टेस्ट उनके कॉलेज गोइंग गर्ल की इमेज को दिखाता है। इसके अलावा उनका एक और लुक टेस्ट सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के लुक्स फिल्म 'पीके' की अनुष्का शर्मा से मिल रहे हैं। आखिर में करीना के उस लुक की फोटो है, जिसमें वह पिया बनकर पूरी फिल्म में दिखाई दी हैं।

    खबरें और भी

    फैंस ने की 'थ्री इडियट्स 2' की डिमांड

    करीना के कुछ लुक टेस्ट फैंस को पसंद आए हैं, तो कुछ में वह अजीब लग रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस ने कमेंट किया, 'आपका शुक्रिया कि आपने पिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।'

    एक अन्य फैन ने लिखा, 'आपने 4 और 5 लुक को एक कर पीके से अनुष्का शर्मा का लुक क्रिएट कर दिया।' कुछ फैंस ने 'थ्री इडियट्स' के सीक्वल की डिमांड की है।

    करीना कपूर वर्क प्रोफाइल

    14 साल बाद पिया के गेटअप में करीना कपूर का लुक टेस्ट देख फैंस की 'थ्री इडियट्स' फिल्म की यादें ताजा हो गई हैं। थ्री इडियट्स का दूसरा पार्ट बनेगा या नहीं, यह तो आने वाले समय में ही पता लगेगा। फिलहाल एक्ट्रेस 'द क्रू', 'द ब्रिंगहैम मर्डर्स' और 'द दिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स।' उनकी आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' थी।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary: चंडीगढ़ में प्रियंका को अंकित देंगे स्पेशल सरप्राइज, खुशी से झूम उठेंगी एक्ट्रेस

    यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: कंगना के जेल में जाएगा बिग बॉस का यह कंटेस्टेंट, नाम सुन नहीं होगा कानों पर यकीन