Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    30 हजार करोड़ संपत्ति मामले में Karisma Kapoor के बच्चों के हक में फैसला, खुश होकर बेबो मौसी ने किया रिएक्ट

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 08:13 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों और उनके पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति विवाद में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने संपत्त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाई कोर्ट में लंबे समय से करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के बच्चों और उनके पूर्व पति की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर आज एक अहम फैसला आया है।

    इस फैसले में कोर्ट ने उनकी जायदाद के मामले में धैर्य बनाए रखने का आदेश दिया है और करिश्मा कपूर के बच्चों राहत दी है। इस पर सबसे पहले करिश्मा की बहन और उनके बच्चों की मौसी करीना कपूर ने रिएक्ट करके अपना समर्थन दिखाया।

    यह भी पढ़ें- 25 साल पहले आया वो गाना... बूढ़े भी हुए थे इस 'हसीना' के दीवाने; Alka Yagnik की आवाज पर आज भी बजती हैं सीटियां

    करीना ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

    करीना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "और अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। न्याय और सत्य की हमेशा जीत होगी। चढ़दीकला।"

    WhatsApp Image 2026-04-30 at 8.11.28 PM

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि संजय कपूर की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को कानूनी विवाद के दौरान संरक्षित रखा जाना चाहिए और उसे नष्ट नहीं किया जाना चाहिए।

    अदालत ने क्या सुनाया फैसला?

    अदालत ने उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर को संपत्ति बेचने से रोकने के लिए एक नोटिस जारी किया है। इसके अतिरिक्त, अदालत ने आदेश दिया कि संजय कपूर के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि संजय कपूर के नाम से लिखी गई वसीयत की प्रामाणिकता को लेकर उठ रहे संदेहों को दूर करने की जिम्मेदारी प्रिया कपूर की है।

    Karisma (6)

    अदालत ने यह भी कहा कि बच्चों, कियान और समायरा कपूर ने प्रथम दृष्टया मामला साबित कर दिया है। अगर बाद में वसीयत जाली साबित होती है तो कार्रवाई न करने से अन्याय हो सकता है। कियान और समायरा कपूर ने प्रिया कपूर पर अपने पिता की वसीयत में हेराफेरी करने और उनकी संपत्ति की अधूरी सूची प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उनके दावे के अनुसार, कई कीमती वस्तुओं को सूची में शामिल नहीं किया गया है।

    बता दें कि 53 वर्षीय संजय कपूर का पिछले साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय निधन हो गया था।

    यह भी पढ़ें- Sridevi ने 29 साल पहले रिजेक्ट कर दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिससे चमका था Madhuri Dixit का करियर

    खबरें और भी