Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर ने जीता ताइक्वांडो कॉम्पटीशन, मेडल पहने कैमरे के सामने दिए पोज

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 11:47 PM (IST)

    तैमूर अली खान फेमस स्टार किड हैं। करीना और सैफ अली खान का बेटा होने के नाते तैमूर शुरुआत से ही लाइमलाइट में रहें हैं और फैंस का उन्हें हमेशा प्यार मिल ...और पढ़ें

    Kareena Kapoor with son Taimur. Photo Credit: Taimur Ali Khan fan page
    Kareena Kapoor with son Taimur. Photo Credit: Taimur Ali Khan fan page

    HighLights

    1. फेमस स्टार किड हैं तैमूर अली खान
    2. तैमूर ने जीता ताइक्वांडो कॉम्पटीशन
    3. करीना कपूर और रानी मुखर्जी ने दिए पोज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस को एक्ट्रेस की तस्वीरों के साथ ही उनके बच्चों की क्यूट अदाएं भी बहुत पसंद हैं। करीना कपूर खान एक बार फिर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस ने मुंबई में आयोजित किए गए ताइक्वांडो एनुअल कॉम्पटीशन में शिरकत की और मेडल जीते अपने बेटे के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए।

    तैमूर ने जीता ताइक्वांडो कॉम्पटीशन

    ताइक्वांडो एनुअल मीट में बी टाउन से जुड़े और भी स्टार्स नजर आए। यहां रानी मुखर्जी (Rani Mukherjii) ने भी शिरकत की। सोशल मीडिया पर 'पूजा और टीना' यानी कि करीना कपूर और रानी मुखर्जी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस इवेंट की ढेर सारी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। बाकी बच्चों के साथ ही करीना के बेटे तैमूर ने भी ताइक्वांडो कॉम्पटीशन जीता और उन्होंने मम्मी करीना कपूर व बाकी विनर्स के साथ फोटो क्लिक कराई। इस दौरान तैमूर ताइक्वांडो ड्रेस पहने नजर आए।

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब तैमूर को ताइक्वांडो खेलते और मेडल जीतते देखा गया हो। पिछले साल उसे ताइक्वांडो में पीली बेल्ट मिली थी, जिसकी खुशी करीना कपूर ने फैंस के साथ शेयर की थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    इन खेलों में भी आजमाया है हाथ

    भारत के पूर्व क्रिकेटर रहे मंसूर अली खान पटौदी का पोता होने के नाते तैमूर का झुकाव स्पोर्ट्स की तरफ होना लाजिमी लगता है। उन्हें कई मौकों पर क्रिकेट, फुटबॉल और चेस खेलते भी देखा गया है।

    करीना कपूर वर्कफ्रंट

    करीना अपने बच्चों से जुड़ी जानकारी शेयर करने को लेकर जितनी चर्चा में रहती हैं, उतनी ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी। बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें, तो फैंस उन्हें हंसल मेहता की 'बकिंगहम मर्डर्स' में देखेंगे। इसके अलावा उनकी झोली में रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' भी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Box Office Day 2: 'एनिमल' के आगे 'सैम बहादुर' ने नहीं मानी हार, दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल