यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karisma Kapoor के बर्थडे पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार, पति संग शेयर की बड़ी बहन की अनसीन फोटो
Karisma Kapoor Birthday: बी टाउन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी छोटी बहन और अभिनेत्री करीना कपूर ने भी उ ...और पढ़ें

करिश्मा कपूर और उनकी छोटी बहन करीना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
करिश्मा कपूर का जन्मदिन आज
51 साल की हुईं अभिनेत्री करिश्मा
करीना कपूर ने किया बर्थडे विश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। एक वक्त पर बी टाउन की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार होने वालीं करिश्मा 25 जून आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मामले में भला उनकी छोटी बहन और करीना कपूर (Kareena Kapoor) कैसे पीछे रह सकती थीं।
करीना ने करिश्मा को बर्थडे विश करते हुए एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखते हुए एक अनसीन फोटो को शामिल रखा है।
करिश्मा के लिए करीना का बर्थडे विश
25 जून 1974 को कपूर खानदान के सुपरस्टार एक्टर रणधीर कपूर और बबीता के घर करिश्मा कपूर के रूप में बड़ी बेटी का जन्म हुआ। अपने माता-पिता की तरह करिश्मा ने बतौर अभिनेत्री सिनेमा जगत में खूब नाम कमाया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर छोटी बहन करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें करीना के पति और एक्टर सैफ अली खान करिश्मा के साथ नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
फोटो को देखकर ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि करिश्मा और सैफ की ये तस्वीर काफी पुरानी है। इसके कैप्शन में करीना ने बड़ी बहन को बर्थडे विश करते हुए लिखा है-
View this post on Instagram
ये आप दोनों की मेरी सबसे फेवरेट फोटो है। दुनिया की और हमारी सबसे अच्छी लड़की के लिए ये साल काफी कठिन रहा है। लेकिन जैसा की आप जानते हैं कि कहा जाता है बुरा और कठिन वक्त ज्यादा लंबे समय तक नहीं ठहरता। मेरी बहन, मेरी सबसे अच्छी दोस्त जन्मदिन मुबारक हो लोलो।
इस तरह से करीना कपूर ने अपनी प्यारी बड़ी बहन के जीवन के खास दिन पर अपनी तरफ से प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर करीना की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है।
करिश्मा पर टूटा दुखों का पहाड़
अपने पोस्ट में करीना कपूर ने इस बात का जिक्र किया है कि करिश्मा कपूर के लिए ये साल कठिन रहा है। उसकी बड़ी वजह ये है कि हाल ही में करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हुआ है, जिससे कहीं न कहीं करिश्मा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।