Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    42 की उम्र में Karishma Tanna बनने वाली हैं मां, शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 01:19 PM (IST)

    एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna Pregnancy) ने शादी के चार साल बाद एक प्यारे पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। ...और पढ़ें

    मां बनने वाली हैं करिश्मा तन्ना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    मां बनने वाली हैं करिश्मा तन्ना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी और सुरभि ज्योति के बाद एक और अदाकारा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। वह चार महीने के बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। यह अदाकारा हैं करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)। 

    टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं करिश्मा तन्ना शादी के चार साल बाद एक नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा (Varun Bangera) से शादी की थी। 

    करिश्मा तन्ना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

    अब शादी के चार साल बाद करिश्मा तन्ना के घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस ने सोमवार को एक प्यारे पोस्ट के जरिए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें करिश्मा और वरुण मॉम एंड डैड की टोपी पहनकर पोज दे रहे हैं। फोटोज में बेबी शूज भी नजर आ रहा है।

    अगस्त में पहले बच्चे का करेंगी स्वागत

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करिश्मा तन्ना ने रिवील किया कि उनकी जिंदगी में नन्हा मेहमान कब आने वाला है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अगस्त के महीने में पहले बच्चे का स्वागत कर सकती हैं। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, "एक छोटा-सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा- अगस्त 2026।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Karishmma Tanna B (@karishmaktanna)

    सेलेब्स ने दी बधाई

    करिश्मा तन्ना के इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। करिश्मा तन्ना, खुशी कपूर, जैस्मिन भसीन, भूमि पेडनेकर, दिलजीत कौर समेत टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स ने करिश्मा और वरुण को बधाई दी। फैंस ने भी अपनी खुशी जाहिर की। 

    यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां

    करिश्मा तन्ना का वर्क फ्रंट

    नागिन सीरियल से मशहूर हुईं करिश्मा तन्ना ने टीवी के साथ बॉलीवुड और ओटीटी में भी काम किया है। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म संजू में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं तो मिलेंगे, कुसुम, शरारत, बाल वीर, नागिन 3 जैसे टीवी शोज में काम कर चुी हैं। इसके अलावा उन्होंने स्कूप वेब सीरीज से तारीफें बटोरी हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कॉर्सेट टॉप और ग्रीन स्कर्ट में कहर ढाती नजर आईं Karishma Tanna, उनका ये लुक देख आप भी कहेंगे OMG!