विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के 4 साल बाद मम्मी-पापा बने Karishma Tanna और वरुण बंगेरा, गुरु पूर्णिमा के दिन घर आया नन्हा मेहमान

Published: Wed, 29 Jul 2026 06:01 PM (IST)

शादी के चार साल बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। गुरु पूर्णिमा के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादी के चार साल बाद एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। करिश्मा ने 29 जुलाई, 2026 को एक बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये खबर अपने फैंस के साथ शेयर की।

सोशल मीडिया पर करिश्मा ने नोट शेयर करते हुए लिखा,'गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन पर जन्म हुआ...हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे बीच है। 29 जुलाई 2026। हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, नन्हे मेहमान। करिश्मा और वरुण।'

कई सेलेब्स ने कपल को दी बधाई

इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। कई फैन्स व सेलेब्रिटीज ने नए माता-पिता पर प्यार और आशीर्वाद बरसाया। खुशी कपूर, अंजलि आनंद, सोनल चौहान, अनुष्का रंजन, वामिका गब्बी और अन्य अभिनेत्रियों ने करिश्मा और वरुण को इस खास मौके पर बधाई दी।

करिश्मा ने 6 अप्रैल, 2026 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस न्यूज के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड थे कि एक्ट्रेस कब बच्चे को जन्म देंगी। अब उनकी लाइफ के इस नए चैप्टर को लेकर कपल की खुशी साफ देखी जा सकती है। हाल ही में करिश्मा ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थी जोकि बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Karishma K Tanna (@karishmaktanna)

साल 2022 में हुई थी शादी

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने 5 फरवरी, 2022 को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। करिश्मा ने साल 2001 में टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार हंसल मेहता की टीवी सीरीज स्कूप में देखा गया था। ये साल 2023 में रिलीज हुई थी।

karishmaktanna_1784699501_3946661111868485971_4754749

करिश्मा ने गलत तरीके से जेल में डाली गई पत्रकार जागृति पाठक का किरदार निभाया है। उनका यह किरदार पूर्व पत्रकार जिग्ना वोरा पर आधारित है, जिन्हें चर्चित जे. डे मर्डर केस में आरोपियों में से एक के तौर पर नामजद किया गया था।

यह भी पढ़ें- 42 की उम्र में Karishma Tanna बनने वाली हैं मां, शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

यह भी पढ़ें- कॉर्सेट टॉप और ग्रीन स्कर्ट में कहर ढाती नजर आईं Karishma Tanna, उनका ये लुक देख आप भी कहेंगे OMG!