विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या दूल्हा बनने जा रहे Kartik Aaryan? सूट-बूट में तस्वीरें शेयर कर एक्टर ने कहा- 'शादी के लिए तैयार हूं'

Published: Sat, 17 Feb 2024 09:52 AM (IST)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन पर लाखों लड़कियां फिदा हैं। उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी किसी को भी घायल करने के ...और पढ़ें

कार्तिक आर्यन ने शादी को लेकर किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन ने शादी को लेकर किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कार्तिक आर्यन ने शादी पर किया पोस्ट
  2. शादी के लिए रेडी हुए कार्तिक आर्यन
  3. कार्तिक आर्यन का पोस्ट देख हैरान लोग

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। कार्तिक ने साल 2011 में प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली फिल्म की कामयाबी ने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया था। तभी से वह लाखों लड़कियों के क्रश बन गए थे। 

यूं तो कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों और फैन मोमेंट के लिए काफी चर्चा बटोरते हैं, लेकिन जब बात डेटिंग लाइफ की आती है तो कार्तिक का दूर-दूर तक कनेक्शन दिखाई नहीं देता है। सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बाद से कार्तिक का नाम डेटिंग की खबरों से नहीं जुड़ा है। हालांकि, अभिनेता की एक हालिया पोस्ट ने उनकी लेडी फैंस को हैरान कर दिया है। 

शादी के लिए तैयार हुए कार्तिक आर्यन

दरअसल, हुआ यूं कि 'चंदू चैम्पियन' एक्टर कार्तिक आर्यन ने आधी रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शादी का जिक्र किया। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं तस्वीरों में अभिनेता ब्लैक कलर के कुर्ता-पायजामा और ब्लैक शूज में डैपर लग रहे हैं। साइड पोज देते हुए कार्तिक ने ढेर सारी फोटोज क्लिक कराईं। तस्वीरों के अलावा कार्तिक के कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा। अभिनेता ने लिखा, "शादी रेडी।"

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan की 'भूल-भुलैया 3' में हुई Vidya Balan की एंट्री, एक बार फिर 'मंजुलिका' अवतार में नजर आएंगी एक्ट्रेस

कार्तिक पर लट्टू हुईं लड़कियां

अब 33 साल के कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी के लिए पोस्ट किया या फिर वह किसी वेडिंग फंक्शन में शिरकत होने को लेकर कैप्शन डाला है, ये क्लियर नहीं है। फैंस हैरान हैं कि कहीं वाकई अभिनेता दूल्हा बनने तो नहीं जा रहे हैं। मनीष मल्होत्रा ने कमेंट कर कार्तिक को फायर बताया है।

फैंस भी जमकर रिएक्शन कर रहे हैं। कुछ लोग ब्लैक में कार्तिक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उन्हें बवाल कह रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने कहा कि उम्मीद है कि वह किसी और की शादी की बात कर रहे हैं। कई लड़कियां तो कार्तिक से शादी की इच्छा जता रह हैं।

यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, बोले- इंडस्ट्री में आउटसाइडर का सच्चा प्रतिनिधि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।