Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक आर्यन की Tu Meri Zindagi Hai को मिल गई नई रिलीज डेट, थिएटर्स में इस महीने मारेगी एंट्री?

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 10:30 AM (IST)

    अभिनेता कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म का नाम 'तू मेरी जिंदगी है' है। अब इसकी नई रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कार्तिक आर्यन की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कब रिलीज होगी 'तू मेरी जिंदगी है' फिल्म

    2. श्रीलीला और कार्तिक आर्यन की मूवी

    3. इस डायरेक्टर ने किया निर्देशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार कार्तिक आर्यन का नाम इन दिनों उनकी अपकमिंग मूवीज को लेकर लगाता सुर्खियां बटोर रहा है। नागजिला के अलावा कार्तिक की एक और ऐसी मूवी है, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है, उसका नाम है 'तू मेरी जिंदगी है'। 

    रोमांटिक मूवी में कार्तिक आर्यन साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार श्रीलीला संग रोमांस फरमाते हुए नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली 'तू मेरी जिंदगी है' की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कि ये मूवी अब सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

    कब रिलीज होगी 'तू मेरी जिंदगी है'

    बीते साल इस बात का एलान हुआ था कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर मूवी 'तू मेरी जिंदगी है' को 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। कुछ समय पहले ये जानकारी सामने आई थी कि 2 मई को इस मूवी को थिएटर्स में पेश किया जाएगा। लेकिन अब इसमें बदलाव की जानकारी सामने आ रही है।

    यह भी पढ़ें- Prime Video 2026 Releases: दिसंबर तक का कैलेंडर तैयार, OTT पर रहेगा इन फिल्मों-सीरीज का दबदबा

    KARTIK (1)

    फिलहाल इस फिल्म को तू मेरी जिंदगी है अस्थायी शीर्षक दिया गया है। नवंबर में नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् पार्ट 1 तथा दिसंबर में शाह रुख खान अभिनीत किंग प्रदर्शित होनी है। ऐसे में अनुराग अपनी फिल्म इन दोनों फिल्मों से पहले अक्टूबर में ही प्रदर्शित करना चाहते हैं। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

    खबरें और भी

    KARTIK

    देश में सिनेमा स्क्रीन्स की संख्या सीमित है, ऐसे में जब कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित होती है तो उसके सामने उससे छोटी फिल्म को न पर्याप्त स्क्रीन मिल पाते हैं, न दर्शक। यही बातें ध्यान में रखते हुए फिल्मकार अनुराग बासु, कार्तिक आर्यन अभिनीत अपनी अगली फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग गर्मियों में ही खत्म कर लेना चाहते हैं।

    नागजिला पहले होगी रिलीज

    कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म नागजिला  है, जिसे इस साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक निर्माता करण जौहर के बैनर तले बनने वाली नागजिला की लीड एक्ट्रेस का राज नहीं खुला है। लेकिन फिल्म की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। ऐसे में नागजिला की रिलीज के बाद ही  अनुराग बसु निर्देशित तू मेरी जिंदगी है फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Naagzilla OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर 'इच्छाधारी नाग' का तांडव, कब और कहां आएगी कार्तिक की मूवी?