Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    57 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे 'मुरलीकांत' के बड़े भैया, 'चंदू चैंपियन' से पहले हो गई थी ऐसी हालत

    Updated: Tue, 18 Jun 2024 08:34 AM (IST)

    कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को फिल्म चंदू चैंपियन में जबरदस्त एक्टिंग के लिए लोगों से तारीफें मिल रही हैं। मुरलीकांत पेटकर के रोल में वह फिट नजर आए ...और पढ़ें

    अनिरुद्ध दवे और कार्तिक आर्यन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अनिरुद्ध दवे और कार्तिक आर्यन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. चर्चा में 'चंदू चैंपियन' फिल्म
    2. कबीर खान की फिल्म में अनिरुद्ध दवे ने निभाया अहम रोल
    3. कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे अनिरुद्ध दवे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं। मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) के रोल में उन्हें पसंद किया जा रहा है। इस मूवी के लिए कार्तिक ने अपने डिक्शन से लेकर फिजीक तक पर जमकर काम किया। लेकिन सिर्फ कार्तिक ही नहीं हैं, जिन पर फैंस की नजर पड़ी। इस मूवी में कोई और भी है जिसने लोगों का दिल जीता है।

    'चंदू चैंपियन' में छा गया ये एक्टर भी

    चंदू चैंपियन फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर के रोल में खुद को पूरी तरह से ढाला है। उन्होंने पहलवानी, बॉक्सिंग और स्विमिंग तक की है। फिल्म में दिखाया गया है कि मुरलीकांत बने कार्तिक आर्यन के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्हें उनके सपनों तक दौड़ाने वाला कोई और नहीं, उनका बड़ा भाई था। इस रोल को अनिरुद्ध दवे (Aniruddh Dave) ने प्ले किया है।

    कौन हैं अनिरुद्ध दवे?

    अनिरुद्ध दवे एक्टिंग लाइन में कोई नया नाम नहीं हैं। वह टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने 'यारों का टशन', 'आज की हाउसवाइफ है', 'रुक जाना नहीं', 'फुलवा', 'यम हैं हम' जैसे कई शो में काम किया है। एक्टिंग लाइन में अनिरुद्ध कई साल से एक्टिव हैं।

    57 दिन अस्पताल में थे अनिरुद्ध

    चंदू चैंपियन में अपने रोल के लिए अनिरुद्ध वाहवाही लूट रहे हैं। लेकिन इस मूवी को साइन करने से पहले वह अस्पताल में थे। अनिरुद्ध उन सेलिब्रिटीज में से हैं, जिन्हें कोविड-19 हो गया था। वह 57 दिनों तक अस्पताल में थे। अनिरुद्ध के इतने दिनों तक हॉस्पिटल में होने के कारण उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी। हालांकि, ट्रीटमेंट के बाद जब वह ठीक हुए, तो उन्होंने फिर से ऑडिशन देना शुरू किया। आखिरकार कबीर खान की 'चंदू चैंपियन' में उन्हें मुरलीकांत के बड़े भाई का रोल ऑफर हुआ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chandu Champion Box Office Day 4: सोमवार को चंदू चैंपियन के कलेक्शन ने किया हैरान, चौथे दिन इतनी हुई कमाई