पटरी पर लौटी Kartik Aaryan की डिब्बाबंद हुई ये फिल्म, 5 साल बाद सच्ची घटना पर आधारित मूवी की तैयारी शुरू!
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के खाते में एक और फिल्म आ गई है, जो पांच साल पहले डिब्बाबंद हो गई ...और पढ़ें

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Upcoming Movies) अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। एक्टर के पास अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा और करण जौहर की नागजिला (Naagzilla) समेत कई फिल्में हैं।
अब कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है जो पिछले पांच सालों से अटकी हुई थी। फिल्म डिब्बाबंद हो गई थी लेकिन अब इसे नए मेकर्स और डायरेक्टर के साथ दोबारा बनाया जा रहा है। यह फिल्म है कैप्टन इंडिया (Captain India)।
फिर बन रही है डिब्बाबंद हुई फिल्म
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने साल 2021 में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म कैप्टन इंडिया बनाने का ऐलान किया था। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म का पोस्टर भी जारी हो गया था लेकिन फिर हंसल, निर्माताओं और कार्तिक के बीच बात नहीं बनी तो हंसल इस फिल्म से अलग हो गए।
नए निर्माताओं के साथ फिल्म को दोबारा बनने की तैयारी
उसके बाद निर्माताओं ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिए और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। अब खबरें हैं कि कार्तिक की यह फिल्म फिर पटरी पर लौट चुकी है। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस फिल्म को एक नए निर्देशक और कुछ नए सह-निर्माताओं के साथ बनाने की तैयारी है। पहले इस फिल्म को निर्माता रानी स्क्रूवाला, हरमन बावेजा बनाने वाले थे।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol के ढाई किलो के हाथ से टकराएंगे सलमान-कार्तिक, 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली फिल्मों का लगा अंबार
कब से शुरू होगी कैप्टन इंडिया की शूटिंग?
स्क्रूवाला ने फिल्म से अपना हाथ पीछे खींच लिया। अब इस फिल्म को बनाने में हरमन का साथ देने निर्माता भूषण कुमार (Bhushan Kumar) आगे आए हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर अब तक छप्पन और चक दे इंडिया फिल्मों के निर्देशक शिमित अमीन के हाथों में होगी। फिल्म की शूटिंग के लिए स्थानों का चुनाव कर लिया गया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है।
फिलहाल, मेकर्स, डायरेक्टर या एक्टर की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, कार्तिक इन दिनों नागजिला की शूटिंग में व्यस्त हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में Naagzila की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन, मेट्रो स्टेशन से वायरल हुई तस्वीरें
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।