विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चांदनी रात में महल के बाहर 'चुड़ैल' को पकड़ने आए Kartik Aaryan, 'भूल भुलैया 3' के सेट से ये तस्वीरें वायरल

Published: Wed, 04 Sep 2024 04:02 PM (GMT+05:30)

हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म भूल भुलैया तीसरे पार्ट के साथ कुछ ही दिनों में हाजिर होने वाली है। ...और पढ़ें

'भूल भुलैया 3' के सेट से बीटीएस तस्वीरें
'भूल भुलैया 3' के सेट से बीटीएस तस्वीरें

HighLights

  1. दिवाली पर होगा 'भूल भुलैया 3' का धमाका
  2. कार्तिक-विद्या ने कराया पोस्टर शूट
  3. सेट से कार्तिक की बीटीएस तस्वीरें वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनीस बज्मी डायरेक्टोरियल फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक बार फिर 'रुह बाबा' बनकर धमाका करते नजर आएंगे। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस का इंतजार भी कम होता जा रहा है। हाल ही में कार्तिक और विद्या बालन के पोस्टर शूट से कुछ बीटीएस तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं, अब 'भूल भुलैया 3' के सेट से कुछ तस्वीरें धमाल मचा रही हैं।

'भूल भुलैया' बॉलीवुड की पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म है। 2022 में फिल्म का सेकंड पार्ट रिलीज किया गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर हिट की ऐसी लड़ी लगाई कि देखने वाले देखते रह गए। डायरेक्टर अनीस बज्मी अपने उसी जादू को अब 'भूल भुलैया 3' में भी बिखेरने के लिए तैयार हैं। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग का बताया जा रहा है। 

दिवाली पर होगा 'मंजुलिका' का धमाका

'भूल भुलैया 3' इस दिवाली रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसकी झलक सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में देखने को मिल सकती है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे भूल भुलैया 3 के सेट की बताया जा रहा है। इन तस्वीरों में रुह बाबा के गेटअप में कार्तिक आर्यन को देखा जा सकता है। वह किसी महल के बाहर खड़े हैं और कई लोगों की भीड़ उनके साथ है।

एमपी में हुई है शूटिंग

'भूल भुलैया 3' की शूटिंग मध्य प्रदेश के ओखला में हुई है। इसके अलावा कई सीन कोलकाता में भी फिल्माए गए हैं। 'भूल भुलैया 2' में जहां कार्तिक की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ देखने को मिली थी, वहीं इस फिल्म में उनकी लेडी लव तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) होंगी। 

बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश

ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी। इसी दिन अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स की मूवी 'सिंघम अगेन' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: 'चुड़ैल' के साथ 'रुह बाबा' Kartik Aaryan का हॉरर पोस्टर शूट, 'भूल भुलैया 3' से विद्या बालन का फर्स्ट लुक आउट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।