यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jee le Zara: क्या कटरीना कैफ और प्रियंका हुई 'जी ले जरा' से बाहर ? अब आलिया संग नजर आ सकती हैं यह एक्ट्रेस
Jee le Zara फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्म जी ले जरा का एलान किया था। अब खबर है कि इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ ने इस फिल्म से किनार ...और पढ़ें

HighLights
- फरहान अख्तर ने साल 2021 में किया था जी ले जरा का एलान
- इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ को किया था साइन
- खबर है प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ ने फिल्म करने से मना कर दिया है
नई दिल्ली, जेएनएन। Jee le Zara: एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की साल 2021 में अपनी नई फिल्म 'जी ले जरा' (Jee le Zara) का एलान किया था, जिसमें कटरीना कैफ (Katrina Kaif), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को कास्ट किया गया था। इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आए थे। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे सुनने के बाद फैंस नाखुश नजर आ रहे हैं।
'जी ले जरा' से बाहर हुई प्रियंका और कटरीना ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर है कि इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ ने इस फिल्म को छोड़ दिया है और अब प्रियंका और कटरीना के बाद अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी का नाम सामने आ रहा है। इस के कैप्शन में लिखा, अफवाह फैल रही हैं कि #KatrinaKaif और #PriyankaChopraJonas ने #FarhanAkhtar की #JeeLeZara से किनारा कर लिया है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब इस फिल्म के लिए #अनुष्का शर्मा और #कियारा आडवाणी के नाम पर विचार किए जाने की चर्चा है।
View this post on Instagram
तीनों हीरोइनों की डेट नहीं हो रही मैच?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को कई कारणों के चलते मना किया है। कहा जा रहा है कि सबसे पहली समस्या तीनों हीरोइनों की डेट को लेकर आ रही है। तीनों ही फिलहाल अपने-अपने शेड्यूल में काफी बिजी हैं। जहां प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड मूवी में काम करने को तैयार हैं, वहीं कटरीना और आलिया के पास भी कई प्रोजेक्ट्स हैं।
कब होगी 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू
हालांकि जब काफी समय तक इस फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू हुई। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान जब आलिया से ये 'जी ले जरा' की शूटिंग को लेकर सवाल किया गया था तो आलिया ने कन्फर्म करते हुए कहा कि था ये फिल्म बन रही है और अगले साल यानी कि 2023 में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।