Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टाइलिश अवतार में न्यू ईयर मनाने निकले Katrina Kaif और Vicky Kaushal, हाथ थामे स्पॉट हुआ कपल

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 01:19 PM (IST)

    New Year 2024 कटरीना कैफ और विक्की कौशल नया साल मनाने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। दोनों को रविवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वेकेशन के लिए जा ...और पढ़ें

    कटरीना और विक्की न्यू ईयर वेकेशन के लिए हुए रवाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कटरीना और विक्की न्यू ईयर वेकेशन के लिए हुए रवाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. न्यू ईयर मनाने निकले कटरीना कैफ और विक्की कौशल
    2. स्टाइलिश अवतार में एयरपोर्ट पर दिखे विक्की और कटरीना
    3. कटरीना और विक्की एक-दूसरे का हाथ थामे आए नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Katrina Kaif-Vicky Kaushal New Year Vacation: बी-टाउन कपल्स न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर निकल चुके हैं। परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, वरुण धवन-नताशा दलाल, रणदीप हुड्डा-लिन और करीना कपूर-सैफ अली खान के बाद अब कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं।

    न्यू ईयर वेकेशन के लिए रवाना हुए कटरीना और विक्की 

    रविवार को सुबह कटरीना कैफ और विक्की कौशल न्यू ईयर वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गए। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान विक्की और कटरीना एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। कार से निकलते ही विक्की ने कटरीना का हाथ थामा और एयरपोर्ट की ओर निकल गए। इस दौरान दोनों स्टाइलिश लग रहे थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    विक्की कौशल ने ब्लैक जींस और टीशर्ट के साथ ग्रे कलर की जैकेट पेयर की थी। ब्लैक कैप, गॉगल्स और स्नीकर्स में एक्टर हैंडसम लग रहे थे। वहीं, कटरीना ने एक बार फिर अपने एयरपोर्ट लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। वह ब्लैक जींस, व्हाइट शर्ट और ब्लैक लॉन्ग कोट के साथ ब्लैक गॉगल्स, कैप और बूट्स में गजब ढा रही थीं। दोनों को फैंस बी-टाउन के सबसे स्टाइलिश कपल बता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Katrina Kaif से पूरी शूटिंग के दौरान सुपरस्टार ने नहीं की थी ज्यादा बात, इस वजह से बहुत ही ज्यादा डर गए थे एक्टर

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल का वर्क फ्रंट

    विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर वाहवाही बटोर रहे हैं। अभिनेता ने सुखी के किरदार में लोगों का दिल जीत लिया। उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस कमाल की थी। इससे पहले वह सैम बहादुर में नजर आए थे। इन दिनों वह तृप्ति डिमरी के साथ आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    बात करें कटरीना की तो वह आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) में नजर आई थीं। 12 जनवरी 2024 को कटरीना की आगामी फिल्म मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) रिलीज हो रही है। इसमें वह विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने पत्नी कटरीना कैफ संग शेयर की Christmas सेलिब्रेशन की रोमांटिक तस्वीर, भाई संग किया जमकर डांस