Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति Vicky Kaushal संग कटरीना कैफ ने मनाया न्यू ईयर, अब इस काम की तैयारी में जुटीं 'मैरी क्रिसमस' एक्ट्रेस

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 04:33 PM (IST)

    Katrina Kaif Latest Pics हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स इस समय नए साल के जश्व को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस कड़ी में अब अगला नाम कटरीना कैफ ...और पढ़ें

    कटरीना कैफ ने शेयर कीं न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो (Photo Credit-Instagram)
    कटरीना कैफ ने शेयर कीं न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. कटरीना कैफ ने मनाया नए साल का जश्न
    2. पति विक्की कौशल संग एक्ट्रेस सेलिब्रेट किया न्यू ईयर
    3. कब रिलीज होगी कटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Katrina Kaif-Vicky Kaushal Pics: नए साल का जश्न हिंदी सिनेमा के सेलेब्स ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया है। इस मामले में भला 'मैरी क्रिसमस' एक्ट्रेस कटरीना कैफ कैसे पीछे रह सकती हैं। कटरीना ने अपने पति और एक्टर विक्की कौशल के संग न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है।

    इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को कटरीना ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इतना ही नहीं इन फोटो के साथ अदाकारा ने मजेदार कैप्शन लिखकर महफिल लूट ली है।

    कटरीना कैफ ने मनाया नए साल का जश्न

    हमेशा से देखा जा रहा है कि नए साल को सेलेब्रेट करने के लिए बॉलीवुड फिल्मी सितारे अलग-अलग जगह पर इस खास अवसर का जश्न मनाते हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो किया है। बुधवार को कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    इन फोटो में कटरीना कैफ रेगिस्तान में सन सेट का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से ज्यादा कैप्शन काफी रोचक है, जिसमें कटरीना ने लिखा है-

    ''तीन खूबसूरत दिन प्यार, आराम, सनसेट और थंड, नया साल मना लिया और अब समय है मैरी क्रिसमस के लिए।'' इस तरह से कटरीना ने इस बात की जानकारी दी है कि हॉलिडे के बाद अब वह अपनी आने वाली फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के प्रमोशन में जुटने वाली हैं।

    कब रिलीज होगी कटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस'

    आने वाले दिनों में कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैरी क्रिसमस' बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी में कटरीना साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

    खबरें और भी

    ये पहला मौका है जब कटरीना और विजय किसी मूवी में एक साथ नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर 'मैरी क्रिसमस' 12 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- सर्द रात में रेगिस्तान पर बोन फायर एन्जॉय करते दिखे Katrina Kaif और Vicky Kaushal, रोमांटिक फोटोज आईं सामने