कमबैक के मूड में नहीं Katrina Kaif, OTT पर डेब्यू को लेकर आया बड़ा अपडेट
कटरीना कैफ की ओटीटी पर एक्टिंग कमबैक की खबरों को लेकर उनकी टीम ने सफाई दी है। बीते दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस मदरहुड जर्नी के बाद फिर से वापसी करेंगी ...और पढ़ें
-1781166665731_m.webp)
HighLights
कटरीना कैफ की ओटीटी वापसी की खबरें गलत
एक्ट्रेस की टीम ने दावों को निराधार बताया
कटरीना फिलहाल मदरहुड और ब्रांड पर केंद्रित
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2024 विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था। इसके बाद पिछले साल उन्होंने एक बेटे क जन्म दिया और तब से लेकर अभी तक मदरहुड की जर्नी संभाल रही हैं।
एक्ट्रेस फिलहाल अपने फैशन ब्यूटी ब्रांड पर पूरा फोकस कर रही हैं। पिछले दिनों खबर आई कि एक्ट्रेस ओटीटी पर एक्टिंग कमबैक करने वाली हैं। इससे कटरीना कैफ के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। अब कटरीना की टीम का इस पर बयान आया है।
यह भी पढ़ें- 'जरूरी नहीं हर समय परफेक्ट...' Vicky Kaushal ने 'वाइफ' जोक पर ट्रोल होने का दिया जवाब, महीनों बाद आया रिएक्शन
क्या वाकई ओटीटी पर नजर आएंगी कटरीना?
कैटरीना की टीम ने उनके एक्टिंग में वापसी के प्लान और OTT प्रोजेक्ट्स में दिलचस्पी से जुड़ी खबरों को पूरी तरह गलत और गुमराह करने वाला बताया है। बॉलीवुड बबल से एक्ट्रेस के सपोक्स पर्सन ने कहा,'कटरीना कैफ के भविष्य में एक्टिंग करने के प्लान के बारे में किए जा रहे दावों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। यह रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलों और गलत जानकारी पर आधारित है, जिसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।'
-1781167024285.jpg)
एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कटरीना मदरहुड के बाद से दोबारा वापसी के लिए एक्साइटेड हैं। इसमें बताया गया कि उन्होंने स्क्रिप्ट्स पढ़ना शुरू कर दिया है और साल 2027 के सेकेंड हाफ तक वापसी कर सकती हैं। कटरीना अपनी पसंद की स्क्रिप्ट चुनने में समय लगा रही थीं जिससे वो एक एक्ट्रेस और मां दोनों की जिम्मेदारी संभाल सकें।
खबरें और भी
विक्की ने कटरीना को बताया 'वॉरियर'
बेटे विहान के जन्म के बाद से ही, कटरीना और विक्की कौशल अपने बेटे को लेकर काफी प्राइवेट लाइफ जी रहे हैं। फिर भी, उन्होंने कभी-कभी अपनी पेरेंटिंग की झलकियां दिखाई हैं। जहां कटरीना एक अच्छी मां बनने पर ध्यान देने के लिए ज्यादातर टाइम लाइमलाइट से दूर रही हैं, वहीं विक्की ने हमेशा उनकी हिम्मत की तारीफ की है। प्रेग्नेंसी और शुरुआती मदरहुड के दौरान विक्की ने उन्हें 'वॉरियर' कहा था।