Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katrina Kaif ने Sam Bahadur को बताया 'खूबसूरत क्लासिक' फिल्म, खास नोट लिखकर की पति विक्की कौशल की तारीफ

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 09:03 PM (IST)

    Katrina Kaif Review On Sam Bahadur सैम बहादुर को रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। यह फिल्म बड़े पर्दे पर एनिमल के साथ एंट्री लेगी। बीते दिन ब ...और पढ़ें

    कटरीना कैफ ने दिया 'सैम बहादुर' को लेकर रिव्यू (Photo Credit: Instagram)
    कटरीना कैफ ने दिया 'सैम बहादुर' को लेकर रिव्यू (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Katrina Kaif Review On Sam Bahadur: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही समय बाकी है। बीते दिन बुधवार को मुंबई में मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में विक्की कौशल पत्नी कटरीना कैफ संग पूरे परिवार के साथ दिखाई दिए।

    अब विक्की कौशल की पत्नी एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी अब अपना रिव्यू दिया है। इससे पहले भी कई सेलेब्स फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू दे चुके हैं। कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर 'सैम बहादुर' की तारीफ करते हुए पोस्ट किया है।

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Box Office Prediction: क्या URI की तरह गर्दा उड़ाएगी 'सैम बहादुर', ओपनिंग डे पर करेगी इतनी कमाई?

    कटरीना कैफ ने दिया 'सैम बहादुर' को लेकर रिव्यू

    फिल्म सैम बहादुर में विक्की कौशल भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म कल यानी 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देखने के बाद अब कटरीना कैफ पति की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई हैं।

    गर्व महसूस हुआ

    कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'सैम बहादुर, मेघना गुलजार इतनी काव्यात्मक सुंदर क्लासिक फिल्म है, जिसे दूसरे युग में ले जाया गया है। आप हर शॉट में उनकी कहानी और विस्तार पर ध्यान देने का जुनून देख सकते हैं और सैम... अनुग्रह, वीरता, धैर्य।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    क्या प्रदर्शन है, दोषरहित, मैं तो चकित हूं, आप बहुत प्रेरणादायक हैं, अपनी कला के प्रति बेहद शानदार अभिन्न तरीके से सच्चे हैं, आपको स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेरते हुए देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। मैंने पिछले साल खुद आपको इस फिल्म में डालते और सैम में बदलते देखा है। याद रखा जाने वाला प्रदर्शन'।

    फिल्म 'सैम बहादुर' की एडवांस बुकिंग

    'सैम बहादुर' शुक्रवार को रणबीर कपूर की 'एनिमल' के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल की फिल्म की करीब 66 हजार से ज्यादा टिकटें सेल हो चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Celebs Review: पिता शाम कौशल ने की फिल्म 'सैम बहादुर' की तारीफ, रश्मिका मंदाना ने लिखा खास नोट