यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की फिल्म 'रामायण' में 'रॉकी भाई' का रावण बनने से इनकार, इस कारण कहा- ना
Yash Not Playing Ravan Role फिल्म अभिनेता यश ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में यश की भूमिका करने से इनकार कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Yash Not Playing Ravan Role: फिल्म अभिनेता यश ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म रामायण में रावण बनने से इनकार कर दिया है। केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए यश को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। अब इन सभी अफवाहों पर उनसे जुड़े सूत्रों ने वक्तव्य देकर विराम लगा दिया है।
यश ने रामायण में रावण बनने से क्यों मना कर दिया है?
यश से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी कि यश अपने करियर में अभी नेगेटिव भूमिका करने के लिए तैयार नहीं है। इसी के चलते, उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म रामायण में रावण की भूमिका को करने से इनकार कर दिया है।
ऋतिक रोशन को भी क्या रावण की भूमिका के लिए किया गया था अप्रोच?
इसके पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन को फिल्म में रावण की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि, वॉर 2 की शूटिंग कर रहे ऋतिक रोशन ने डेट के कारण इस फिल्म को मना कर दिया था। यश फिलहाल अपनी आगामी फिल्म यश 19 पर काम कर रहे हैं। इसी के चलते, वह कोई ऐसी भूमिका नहीं करना चाहते जो उनकी इस फिल्म को प्रभावित करें। सूत्रों ने यह भी कहा कि यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा होगी। इसमें रिमा कलिंगल की भी भूमिका होगी।
केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा व्यापार किया था?
यश की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है। केजीएफ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। यह फिल्म दो भागों में बनी थी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी काफी उत्सुकता थी। अब इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म का तीसरा भाग भी बन सकता है। यश ने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों के गाने पसंद किए जाते हैं। वह एक एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है।