Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    33 साल बाद 'बल्लू' जेल से फरार, 'खलनायक' बन लौटे Sanjay Dutt; टीजर देख यूजर्स बोले- 'Dhurandhar 2 का बाप...'

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 08:47 AM (GMT+05:30)

    संजय दत्त एक बार फिर 'खलनायक' बनकर छाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'खलनायक रिटर्न' (Khalnayak Return)का फर्स्ट लुक टीजर आउट हो गया है। ...और पढ़ें

    खलनायक रिटर्न का फर्स्ट लुक टीजर आउट/ फोटो- Youtube

    खलनायक रिटर्न का फर्स्ट लुक टीजर आउट/ फोटो- Youtube

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 33 साल पहले आई कल्ट क्लासिक 'खलनायक' ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म में संजय दत्त अपने किरदार में ऐसे डूबे कि फैंस ने भी उन्हें हमेशा के लिए 'खलनायक' का टैग दे दिया।

    अब 'बल्लू' 33 साल बाद फिर जेल से फरार होकर खून की नदियां बहाने लौट आया है। हाल ही में 'खलनायक रिटर्न्स' (Khalnayak Returns) का फर्स्ट लुक टीजर सामने आया है, जिसमें संजय दत्त एकदम फाड़ू और खूंखार लुक में दिखाई दे रहे हैं।

    फिर से खौफ बढ़ाने लौट आया है 'खलनायक'

    जियो स्टूडियोज ने हाल ही में अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर 'खलनायक रिटर्न्स' का एक छोटा सा फर्स्ट लुक टीजर जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि एक आदमी जमीन पर पड़ा है और खून से लथपथ है। तभी संजय दत्त की धांसू एंट्री होती है, जिनके हाथों में बेड़ियां हैं। वह अपनी सिगार जलाते हुए भारी आवाज में कहते हैं, "बोला था ना... 10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र... नायक नहीं, खलनायक हूं मैं।"

    यह भी पढ़ें- 31 साल बाद भी सुपरहिट है 'सुहागरात' वाला ये गाना, इस पाकिस्तानी हसीना पर फिदा हो गए थे 'खलनायक' Sanjay Dutt!

    इस फर्स्ट लुक टीजर के साथ-साथ खुद संजय दत्त ने भी 'खलनायक रिटर्न्स' के दो पोस्टर शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में जहां संजय दत्त घूरते हुए सिगार सुलगा रहे हैं और उनके हाथ में आग नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी खौफनाक हंसी वाकई रोंगटे खड़े करने वाली है।

    खबरें और भी

    इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा, "हर कहानी का एक वक्त होता है और उसका वक्त आ गया है। खलनायक रिटर्न्स।"

    sanjay dutt 1

    टीजर देख यूजर्स बोले- 'यह धुरंधर 2 से बड़ी हिट होगी'

    1 मिनट 12 सेकंड के इस छोटे से फर्स्ट लुक टीजर को देखने के बाद फैंस अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "धुरंधर 2 के बाद जियो स्टूडियोज पूरी तरह से इसी एरा में डूब चुका है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "संजय दत्त से अच्छा खलनायक आज के जमाने में बॉलीवुड में कोई नहीं बन सकता, देख लेना यह फिल्म 'धुरंधर 2' की भी बाप होगी।"

    sanjay datt 1

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "संजू बाबा खलनायक बनकर आ गए, अब बॉक्स ऑफिस का मीटर फटेगा।" आपको बता दें कि सुभाष घई के निर्देशन में बनी ऑरिजनल 'खलनायक' साल 1993 में रिलीज हुई थी, जिसमें संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थीं। जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थे। हालांकि, 'खलनायक रिटर्न्स' में संजय दत्त के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी, इसके नाम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- काजोल की फिल्म के लिए Sanjay Dutt ने उठाया था रिस्क, पर्दे पर पहली बार निभाया था ऐसा किरदार