Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काजोल की फिल्म के लिए Sanjay Dutt ने उठाया था रिस्क, पर्दे पर पहली बार निभाया था ऐसा किरदार

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 03:01 PM (IST)

    अभिनेता संजय दत्त ने एक्ट्रेस काजोल की एक फिल्म में ऐसी भूमिका निभाई थी, जो कोई भी सुपरस्टार कभी भी नहीं निभाना चाहेगा। ...और पढ़ें

    संजय दत्त काजोल मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    संजय दत्त काजोल मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 1998 में रिलीज हुई थी सुपरहिट फिल्म

    2. साथ नजर आए थे काजोल और संजय दत्त

    3. ये एक्टर बना था खूंखार विलेन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय दत्त हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं। 40 साल से वह इस फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए हैं। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि करियर के पीक पर संजय ने अभिनेत्री काजोल की एक फिल्म के लिए बड़ा रिस्क उठाया था और ऐसा कैरेक्टर प्ले किया था।

    जो उस दौर में और कोई अभिनेता शायद ही प्ले करता। इसके बावजूद काजोल और संजय की वह 28 साल पुरानी फिल्म सक्सेसफुल रही थी। आइए जानते हैं कि वह कौन से मूवी थी। 

    संजय और काजोल की वह फिल्म

    बात उस दौर की है, जब कालोज लेडी सुपरस्टार के तौर पर हिंदी सिनेमा में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। साल 1998 में उन्होंने निर्देशक तनुजा चंद्रा से फिल्म दुश्मन के लिए हाथ मिलाया। जी हां दुश्मन ही वह फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त और काजोल की पहली बार जोड़ी एक साथ नजर आई थी। लेकिन ये मूवी इससे ज्यादा संजय के किरदार को लेकर चर्चा में रही थी।

    sanjaydutt

    यह भी पढ़ें- 66 साल का एक्टर है बॉलीवुड का इकलौता 4 हजार करोड़ी फिल्म अभिनेता, Shah Rukh-Ranveer और साउथ स्टार्स को छोड़ा पीछे

    दरअसल दुश्मन में संजय दत्त ने एक्स आर्मी ऑफिसर (मेजर सूरज सिंह राठौड़) का किरदार निभाया था। जो सेना की एक लड़ाई के दौरान अपनी आंखों की रोशन खो देता है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार काजोल को ट्रेनिंग देता है, ताकि वह अपनी जुड़वा बहन की मौत का बदला विलेन आशुतोष राणा से ले सकें, जो इस मूवी में खलनायक (गोकुल पंडित) के किरदार में मौजूद रहे। 

    dushman kajol

    संजय दत्त ने जिस बेहतरीन तरीके से दृष्टिहीन शख्स की भूमिका को निभाया, उस देख हर कोई प्रभावित हुआ और उनकी जमकर प्रशंसा हुई। ऐसे में ये एक बड़ा रिस्क था, जो संजय ने दुश्मन फिल्म के लिए उठाया था। वरना उनकी जगह कोई और अभिनेता इस रोल को शायद की प्ले करता। 

    खबरें और भी

    काजोल ने निभाई दोहरी भूमिका

    फिल्म दुश्मन अपनी शानदार कहानी और गानों के लिए आज भी याद की जाती है। इस मूवी में काजोल का डबल रोल देखने को मिला था। उनके करियर में भी ऐसा पहली बार हुआ था, जब उन्होंने पर्दे पर दोहरी भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt की पुरानी फिल्म को कभी नहीं मिला इंसाफ, रिलीज के लिए 34 साल तक रही तरसती