यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीदी सोनम की बर्थडे पार्टी में Khushi Kapoor का ब्वॉयफ्रेंड वेदांग रैना से हुआ झगड़ा? बातचीत का वीडियो वायरल
हाल ही में सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के बंगले में अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस पार्टी में उनकी चचेरी बहन खुशी कपूर और उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ...और पढ़ें

HighLights
- सोनम की पार्टी में शरीक हुए थे खुशी-वेदांग
- खुशी कपूर और वेदांग रैना के डेटिंग के हैं चर्चे
- द आर्चीज में काम कर चुके हैं वेदांग और खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द आर्चीज, लवयापा और नादानियां में नजर आ चुकीं खुशी कपूर अपने प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम एक्टर वेदांग रैना (Vedang Raina) के साथ जोड़ा जा रहा है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
दरअसल, बीती रात को सोनम कपूर के 40वें जन्मदिन पर अनिल कपूर के बंगले में एक शानदार पार्टी होस्ट की गई थी, जहां करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, करण जौहर और मसाबा गुप्ता समेत कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। सोनम की चचेरी और जाह्नवी कपूर की सगी बहन खुशी कपूर भी पार्टी में शरीक हुई थीं।
खुशी और वेदांग के बीच हुई बहस
खुशी के साथ वेदांग रैना भी इस पार्टी में मौजूद हुए थे। सोनम की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खुशी और वेदांग एक-दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कोई सीरियस बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वेदांग, खुशी को अपना फोन भी दिखा रहे हैं।
यही नहीं, खुशी कपूर वहां से जा रही होती हैं तो वेदांग उनका हाथ थाम लेते हैं और कुछ बात करने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस वीडियो के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor की बर्थडे पार्टी में सारी लाइमलाइट चुरा ले गईं करीना कपूर, जाह्नवी से भी नजरें हटा पाना मुश्किल
View this post on Instagram
वीडियो में वेदांग रैना ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं खुशी कपूर ने वेदांग को ट्विन करते हुए ब्लैक ड्रेस कैरी की है। दोनों ही कमाल के लग रहे हैं।
एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके खुशी-वेदांग
वेदांग और खुशी एक साथ द आर्चीज में काम कर चुके हैं। इसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। दोनों ने ही इस फिल्म से डेब्यू किया था। शूटिंग के दौरान ही वे अच्छे दोस्त बन गए थे और तभी से उनकी डेटिंग की अफवाह है। वेदांग के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म जिगरा में भी काम कर चुके हैं। उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था।