Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant-Radhika Wedding: Kim-Khloe के देसी लुक के सामने फीकी पड़ीं बॉलीवुड अभिनेत्रियां, वीडियो देख घूरते रह जाएंगे

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 10:32 PM (IST)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से कई मेहमान मुंबई आए हैं। इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनने के लिए किम कार्दशियन और ख ...और पढ़ें

    किम कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन (Photo Credit: Instagram)
    किम कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की शादी में शामिल हुईं किम और ख्लो कार्दशियन
    2. एथनिक लुक में कार्दशियन सिस्टर्स ने ढहाया कहर
    3. दोनों का लुक देख फैंस हुए दीवाने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ विवाह में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई हस्तियां शामिल हुई हैं। दोनों आज धूमधाम से जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेने वाले हैं। इनकी शादी के फंक्शन पिछले एक हफ्ते से चल रहे हैं, जिसमें देसी से लेकर कई विदेशी मेहमान शामिल हुए। संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर ने रंग जमाया था।

    वहीं, शादी में जॉन सीना, रेमा, किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और ख्लो कार्दशियन (Khloe Kardashian) भी शामिल हुई हैं। अब कार्दशियन सिस्टर्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एथनिक लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding LIVE News: शादी में नीता अंबानी ने लगवाई खास मेहंदी, पत्नी संग पहुंचे ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर

    लहंगे में कार्दशियन सिस्टर्स ने बरपाया कहर

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए किम और ख्लो कार्दशियन 11 जुलाई को मुंबई आई हैं। यहां आने के बाद अंबानी परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिसके कई वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    अब दोनों सिस्टर्स के शादी का लुक सामने आ गया है। एक तरफ किम ने जहां लाल रंग के लहंगे में कहर बरपाया। वहीं, ख्लो ने भी सिल्वर और गोल्डन कलर का लहंगा पहना। किम ने लाल आउटफिट को लेयर्ड डायमंड नेकपीस और स्लीक मांग-टीका के साथ स्टाइल किया। इसके साथ उन्होंने बालों को कर्ल किया और स्मोकी मेकअप के साथ अपने स्टेटमेंट लुक को पूरा किया।

    वहीं, ख्लो कार्दशियन ने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और डायमंड-गोल्ड की ज्वैलरी पहनी। ख्लो ने अपने पूरे लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग पोटली और एक बड़ा मांग-टीका भी कैरी किया था।

    जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी शादी

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही है। इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड के साथ-साथ खेल, बिजनेस और राजनीति की दुनिया के कई नामचीन लोगों ने हिस्सा लिया है। शुक्रवार को शादी समारोह के बाद अंबानी फैमिली अनंत और राधिका के लिए रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika की शादी में संजय दत्त ने किया दूल्हे राजा संग डांस, रजनीकांत-रणवीर सिंह ने भी जमाई महफिल