Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kim Kardashian को हर महीने 1.6 करोड़ रुपये मिलेंगे कायेन वेस्ट से, बच्चों के सपोर्ट के लिए हुआ यह सेटलमेंट

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 04:02 PM (IST)

    Kim Kardashian Kanye West Divorce किम कार्देशियन को कायेन वेस्ट ने अपने बच्चों के लिए प्रतिमाह डेढ़ करोड़ रूपये की राशि देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ...और पढ़ें

    Kim Kardashian Kanye West Divorce: किम और कायेन ने अलग होने का निर्णय ले लिया है।
    Kim Kardashian Kanye West Divorce: किम और कायेन ने अलग होने का निर्णय ले लिया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kim Kardashian Kanye West Divorce: हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्देशियन ने कायेन वेस्ट से तलाक ले लिया है। अब उन्हें प्रतिमाह $2 लाख बच्चों के सपोर्ट सेटलमेंट के लिए कायेन वेस्ट से मिलेंगे। वहीं चारों बच्चों की कस्टडी दोनों को दी गई है। किम कार्देशियन ने कायेन वेस्ट से 8 वर्ष पहले शादी की थी। 

    किम कार्देशियन और कायेन वेस्ट ने तलाक ले लिया है

    टीवी एक्ट्रेस किम कार्देशियन और कायेन वेस्ट ने तलाक ले लिया है। दोनों अपनी संपत्ति भी चारों बच्चों में समान रूप से बांट देंगे। इस सेटलमेंट के चलते अब दोनों के बीच होने वाला ट्रायल अब रुक गई है जो कि अगले महीने से शुरू होने वाला था। इसके पहले कपल के वकीलों ने कोर्ट में जज के सामने सेटलमेंट के डॉक्यूमेंट सबमिट किए थे। दोनों भी एक-दूसरे को किसी भी प्रकार का हर्जाना नहीं दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Will Smith ने ऑस्कर अवार्ड में हुए 'थप्पड़ कांड' को लेकर किया खुलासा, बताई पूरी बात

    दोनों ने शादी से पहले प्रीनप एग्रीमेंट साइन किया था

    न्यूज एजेंसी एपी ने सेटलमेंट प्रपोजल के बारे में बताते हुए कहा, 'किम और कायेन वेस्ट ने बच्चों की प्राइवेट सिक्योरिटी, प्राइवेट स्कूल और कॉलेज का खर्चा आपस में बांट लिया है। दोनों अपने चारों बच्चों का खर्च उठाएंगे। गौरतलब है कि दोनों ने शादी से पहले प्रीनप एग्रीमेंट साइन किया था। इसके चलते दोनों ने अपनी संपत्ति को अलग-अलग रखा था।' न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार दोनों इस बात पर राजी होंगे कि बच्चे कौन से स्कूल में एडमिशन लेंगे और दोनों के बच्चे 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर नहीं रहेंगे। दोनों को बच्चों के जन्मदिन और खास अवसर पर उपस्थित होने का अधिकार होगा। दोनों का ट्रायल 14 दिसंबर से शुरू होना था।

    यह भी पढ़ें: Sharman Joshi गोलमाल सीरीज में काम करने के लिए बेकरार, रोहित शेट्टी से किया वापस लेने का निवेदन

    किम कार्देशियन और कायेन वेस्ट ने 8 वर्ष बाद तलाक लिया है

    दोनों ने एक-दूसरे को 2012 में डेट करना शुरू किया था। दोनों को पहला बच्चा 2013 में हुआ था। कायेन ने उसके बाद किम को प्रपोज किया और दोनों ने 2014 मई 24 में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों को तीन और बच्चे हुए। किम की यह तीसरी शादी थी। वहीं कायेन की यह पहली शादी थी। दोनों ने तय किया था कि दोनों सामान्य तरीके से अलग हो जाएंगे। हालांकि कायेन वेस्ट ने सोशल मीडिया पर कि उनकी फैमिली और भूतपूर्व ब्वॉयफ्रेंड पिट डेविडसन को तलाक के लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू किया था।

    खबरें और भी