Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    King Release Date: हजार जुर्म, 100 देशों में बदनाम... इस दिन सिनेमाघरों में दहशत फैलाने आ रहा 'किंग'?

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 11:07 AM (IST)

    King Release Date: शाह रुख खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी किंग की रिलीज का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अभिनेता तीन साल के ब्रेक के बाद गैंगस्टर ब ...और पढ़ें

    किंग की रिलीज डेट हुई अनाउंस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    किंग की रिलीज डेट हुई अनाउंस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान का कमबैक हमेशा ही शानदार होता है। 2018 में जब SRK की फिल्म जीरो फ्लॉप हुई थी तो उन्होंने पांच साल का ब्रेक लिया था। उनकी फिल्म देखने के लिए दर्शक बेताब हो गए थे। मगर जब वापसी की तो एक साथ तीन-तीन सुपरहिट फिल्में दीं- पठान, जवान और डंकी। यह तीनों फिल्में 2023 में ही रिलीज हुई थीं।

    पिछले तीन साल से शाह रुख खान अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। उनकी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में एक नाम किंग (King) है। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज किया गया था जो खूब पसंद किया गया था। अब फैंस बस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। अब सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने किंग की रिलीज को लेकर अपडेट दिया है।

    सिद्धार्थ आनंद ने दिया किंग पर अपडेट!

    पठान के बाद सिद्धार्थ आनंद, शाह रुख खान की किंग को भी डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में, डायरेक्टर ने एक्स हैंडल पर फैंस को टीज करते हुए रिलीज डेट को लेकर हिंट दिया है। उन्होंने लगातार दो पोस्ट एक्स हैंडल पर शेयर किया है। एक ट्वीट में सिद्धार्थ ने लिखा, "और..."। दूसरे ट्वीट में सिद्धार्थ ने लिखा, "द डेट...।" 

    Siddharth Anand

    कब रिलीज होगी शाह रुख की किंग?

    सिद्धार्थ आनंद के इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स जल्द ही किंग की रिलीज डेट अनाउंस कर सकते हैं। इस बीच रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाह रुख खान की यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 के आसपास बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने डेट रिवील नहीं की है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं ऐसा करती नहीं लेकिन...' दिल्ली के फैंस ने मुंबई में Shah Rukh Khan की कार का किया पीछा, वीडियो वायरल

    किंग की स्टार कास्ट

    शाह रुख खान की किंग एक गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दिखाई देंगी। इस फिल्म से सुहाना खान (Suhana Khan) पहली बार बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की King को लेकर सिद्धार्थ आनंद ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट