Shah Rukh Khan की King को लेकर सिद्धार्थ आनंद ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट
शाह रुख खान (Shah rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'किंग' (King) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें उनकी बेटी सुहाना भी डेब्यू करेंगी। हाल ही में ...और पढ़ें
-1768733552889_m.webp)
शाह रुख खान की किंग का वायरल लुक (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की किंग का दर्शकों को लंबे समय से इंताजर है। वहीं जब से एक्टर का वायरल लुक लीक हुआ है इसके बाद से फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। दूसरा इस मूवी के कलाकार भी इसका मुख्य आकर्षण हैं। फिल्म में शाह रुख के साथ उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगी जोकि उनका बड़े पर्दे पर ऑफिशियल डेब्यू भी होगा।
वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फैंस का ऐसा मानना है कि एक्टर ने रिलीज डेट को लेकर बड़ा हिंट दिया है।
यह भी पढ़ें- 'मैं ऐसा करती नहीं लेकिन...' दिल्ली के फैंस ने मुंबई में Shah Rukh Khan की कार का किया पीछा, वीडियो वायरल
the date..
— Siddharth Anand (@justSidAnand) January 18, 2026
एक्स पर सिद्धार्थ ने किया पोस्ट
18 जनवरी को आनंद ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर किंग या शाह रुख का नाम तो नहीं लिया, लेकिन फैंस इसे हिंट समझ रहे हैं। पोस्ट का समय और फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं ने शाह रुख के फैंस में हलचल मचा दी है। कमेंट सेक्शन में कई लोग इस पर और अपडेट मांग रहे हैं।
सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर लिखा- द डेट। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने टिप्पणी की, "अनाउंसमेंट होने वाली है।" दूसरे ने लिखा, "अब किंग की अनाउंसमेंट के साथ बाकी फिल्मों की रिलीज डेट में फेरबदल होगा। ये शाह रुख का औरा है।"

फिल्म पर कई अपडेट अभी भी सीक्रेट
वहीं बात करें 'किंग' की तो ये बॉलीवुड के मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसके बारे में लंबे समय से चर्चा है। भले ही फिल्म निर्माताओं ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी सीक्रेट रखी है, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर कुछ न कुछ हिंट मिलता ही रहता है। अभी तक न तो आनंद और न ही फिल्म की टीम ने इस पर कोई ऑफिशियल स्पष्टीकरण जारी किया है। हालांकि, पोस्ट की एक लाइन ने उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा या कोई बड़ा अपडेट आ सकता है।