Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    70 साल पुराने गाने में Kishore Kumar ने 21 बार बदली थी आवाज, शादियों में बजा दें तो दूल्हे के उड़ जाएंगे तोते

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 10:58 AM (GMT+05:30)

    किशोर कुमार की आवाज में एक अलग कशिश थी। 70 साल पहले उन्होंने 21 बार आवाज बदलकर एक ऐसा गाना गाया था, जो आज भी शादियों में 'दूल्हे' को चिढ़ाने के लिए गाय ...और पढ़ें

    किशोर कुमार के इस गाने को सुन उड़ जाते थे दूल्हों के होश/ फोटो- Instagram

    किशोर कुमार के इस गाने को सुन उड़ जाते थे दूल्हों के होश/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. शादियों की जान है 70 साल पहले आया ये कल्ट क्लासिक गाना

    2. 'दूल्हे' को चिढ़ाने के लिए शादियों में होता था गाने का इस्तेमाल

    3. 21 बार किशोर कुमार ने गाने के लिए बदली थी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज गायक हैं, जिनके गानों ने न सिर्फ 50 और 60 के दशक के दर्शकों को दीवाना बनाया है, बल्कि आज की जनरेशन के बीच भी उनके गानों के लिए अलग क्रेज है। उन्होंने न सिर्फ अपने फिल्मी करियर में सैड या रोमांटिक या 'चतुर नार' जैसे गाने गाए, बल्कि उनकी आवाज में एक अलग जादू था।

    70 साल पहले रिलीज हुई एक फिल्म के लिए तो किशोर कुमार ने 21 से ज्यादा आवाजें निकाली थी, जो आज के समय में न सिर्फ एक कल्ट क्लासिक सॉन्ग है, बल्कि यह एक ऐसा गाना है, जो 'दूल्हे' को एक चेतावनी है। अगर यह गाना शादी में बज गया, तो दूल्हे के होश उड़ना तय है।

    किशोर कुमार ने औरत-बूढ़े बच्चे तक की निकाली थी आवाज

    जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह गाना साल 1956 में रिलीज हुई फिल्म 'परिवार' का है, जिसके लिए किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने न सिर्फ गाने गाए, बल्कि इसमें अभिनय भी किया। इस फिल्म का एक गाना 'कुएं में कूद के मर जाना, यार तुम शादी मत करना' उस समय पर चार्टबस्टर हुआ था।

    इस गाने में दिग्गज सिंगर ने 21 अलग-अलग बार अपनी आवाज बदली थी, जिसमें उन्होंने 'दूल्हों' और 'कुंवारों' दोनों को यह चेतावनी दी थी कि शादी करने के बाद क्या-क्या मुसीबतें उनके गले पड़ेंगी। इस गाने के एक-एक लिरिक्स ने लोगों का दिल छुआ था। गाने में किशोर कुमार ने ही लड़की की भी आवाज निकाली थी, बच्चों की भी और बूढ़े की भी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 42 साल पहले किशोर कुमार ने लेटकर गाया था Amitabh Bachchan के लिए गाना, आज भी कहलाता है कल्ट

    kishore kumar cult classic song  (1)

    दूल्हे को चिढ़ाने के लिए होता था इस्तेमाल

    खास बात ये है कि किशोर कुमार के 'कुएं में कूद के मर जाना...यार तुम शादी मत करना' गाने ने उस समय पर लोगों पर खास प्रभाव छोड़ा था। जब यह गाना आया, उसके बाद दशक तक, दोस्तों की शादियों में अक्सर दूल्हे को चिढ़ाने के लिए इस गाने इस्तेमाल होने लगा। गाने में शादी के बाद मर्दों की 'दुर्दशा' को लिरिक्स में बड़ी ही खूबसूरती के साथ किशोर कुमार ने पिरोया है।

     Video Credit: Kishore Kumar Hit Songs

    70 साल पहले आए इस गाने को उस समय पर ट्रेंड सेटर के रूप में देखा जाता था, क्योंकि 'परिवार' में किशोर कुमार ने बतौर एक्टर भी काम किया था, इसलिए उनकी कॉमिक छवि के दर्शक इस कदर कायल हो गए थे कि उनके स्टाइल को कॉपी करने लगे थे। अगर 'दूल्हा किनने बनाया' बजा-बजाकर दोस्त का मजाक उड़ाकर आप बोर हो गए हैं, तो इस गाने को बजाकर उसे जरूर छेड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 57 साल पहले एक ही टेक में शूट हुआ था ये आईकॉनिक गाना, Kishore Kumar की आवाज में बना हुआ है कल्ट