Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौत से 24 घंटे पहले Kishore Kumar ने रिकॉर्ड किया था आखिरी गाना, YouTube पर हिट है 39 साल पुराना सॉन्ग

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 07:40 PM (IST)

    सुरों के सरताज किशोर कुमार ने अपने करियर में कई यादगार गीत गाए। आज हम आपको किशोर दा के आखिरी गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग उन्हो ...और पढ़ें

    किशोर कुमार का आखिरी गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    किशोर कुमार का आखिरी गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 39 साल पहले हुआ किशोर कुमार का निधन

    2. इस एक्टर के लिए गाया था आखिरी गाना

    3. यूट्यूब पर गीत को मिले हैं इतने मिलियन व्यूज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे उम्दा गायकों में से एक थे। अपने सिंगिंग करियर के दौरान एक से बढ़कर एक गीत के जरिए श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाने वाले किशोर दा का निधन 39 साल पहले हुआ था।

    आज हम आपको किशोर कुमार के उस आखिरी गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग उन्होंने मौत से 24 घंटे पहले की थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां किशोर कुमार के कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    किशोर कुमार का आखिरी गाना

    13 अक्टूबर 1987 में किशोर कुमार का निधन हृदय गति रुकने की वजह से हुआ था। उस दिन सिनेमा जगत ने सुरों के सरताज को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। इससे पहले किशोर दा ने अपनी जिंदगी के आखिरी गीत को रिकॉर्ड किया था, जो अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म वक्त की आवाज के लिए था।

    यह भी पढ़ें- 'सोना' भी और 'सुनहरे रिकॉर्ड' भी... एक साल में 180 गीत गाने वाला वो स्टार जिसने भारत को दिए Disco Songs

    kishorekumar

    सुरों की कोकिला आशा भोसले संग मिलकर किशोर कुमार ने इस मूवी के गाने गुरु गुरु आ जाओ... (Guru Guru Aa Jao) के लिए सुर से सुर मिलाए थे। जी हां इसी गाने की रिकॉर्डिंग किशोर कुमार ने मौत से 24 घंटे पहले की थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार इसका जिक्र मिलता है।

    खबरें और भी

    kishorekumarlastsong

    संगीतकार बप्पी लहरी के इस गीत की रिकॉर्ड 12 अक्टूबर 1987 को हुई थी और उसके अगले दिन किशोर कुमार ने इस दुनिया के अलविदा कह दिया था। इस तरह से गुरु आ जाओ किशोर के सिंगिंग करियर का लास्ट बनकर रह गया। 

    यूट्यूब पर है हिट 

    किशोर कुमार का आखिरी गाना यूट्यूब पर काफी हिट है। 38 साल पुराना ये गीत शेमरू यूट्यूब चैनल पर मौजूद है, जिसे 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का ये सॉन्ग रोमांटिक ट्रैक के तौर पर जाना जाता है। बता दें कि किशोर दा ने अपने सुनहरे गायिकी के करियर में हिंदी सहित कई भाषाओं को मिलाकर अनुमानित 16 हजार से ज्यादा गीतो को अपनी मधुर आवाज दी थी। 

    यह भी पढ़ें- 53 साल पहले आया RD Burman का हिट गाना निकला कॉपी, हॉलीवुड से चुराई गईं किशोर कुमार के इस गीत की धुन?