Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जल्दबाजी में बना था Kishore Kumar का ये आइकॉनिक गाना, 57 साल पहले सिंगल टेक में करनी पड़ी थी शूटिंग

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:46 PM (IST)

    किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने यूं तो कई आइकॉनिक गाने गाए हैं, लेकिन एक गाना जिसने उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया था, वो खास है। इस गाने की पॉपुल ...और पढ़ें

    किशोर कुमार का एक गाना सिंगल शॉट में हो गया था शूट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    किशोर कुमार का एक गाना सिंगल शॉट में हो गया था शूट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2 हजार से ऊपर गानों को अपनी आवाज देने वाले किशोर कुमार (Kishore Kumar) म्यूजिक इंडस्ट्री का एक नायाब हीरा थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं जिसमें कुछ गाने किसी को रुलाते हैं, कुछ थिरकने पर मजबूर करते हैं और कुछ दिल में प्यार की चिंगारी जला देते हैं।

    ठीक 57 साल पहले भी किशोर कुमार ने एक ऐसा ही रोमांटिक गाना गाया था जो आज भी मोस्ट पॉपुलर ओल्ड सॉन्ग्स में शुमार है। इसी गाने ने सिंगर को उनका पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया था और उन्हें इंडस्ट्री में बतौर प्लेबैक सिंगर (Playback Singer) कामयाबी दिलाई।

    राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था गाना

    किशोर कुमार का ये गाना राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया था। शायद ही आपको पता है कि यह साढ़े तीन मिनट का गाना सिंगल शॉट में ही शूट कर दिया गया था। स्टार्स को सिर्फ समझाया गया था कि उन्हें क्या करना है और फिर बिना ज्यादा रिहर्सल या ज्यादा टेक के, गाने को शूट कर दिया गया था।

    किशोर कुमार को गाने ने दिलाया पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

    यह गाना 57 साल पुरानी फिल्म आराधना (Aradhana) का है। शक्ति सामंत निर्देशित आराधना में किशोर कुमार ने कुल तीन गाने- 'सपनों की रानी', 'कोरा कागज था ये मन मेरा' और 'रूप तेरा मस्ताना' गाए थे। एक गाना 'रूप तेरा मस्ताना' 60 के दशक में सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इसी गाने के लिए किशोर को पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। यहीं से उनके स्टारडम की शुरुआत भी हुई थी।

    खबरें और भी

    सिंगल टेक में शूट हुआ था गाना

    एक इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने बताया था कि आखिर क्यों यह गाना सिंगल टेक में शूट हुआ था। उन्होंने कहा था, "प्रोड्यूसर ने सेट किसी और को दे दिया था, इसलिए हमें गाना खत्म करना था। समय की कमी थी, इसलिए शक्तिजी ने तय किया कि वह इसे एक ही टेक में करेंगे।" शर्मिला ने बताया था कि गाना फायरप्लेस के पास शूट हुआ था जिसकी वजह से दोनों ज्यादा हिल-डुल नहीं पा रहे थे।

    यह भी पढ़ें- 1 गाना, 3 कनेक्शन... Kishore Kumar के गाने से इंस्पायर्ड है शाह रुख खान का ये हिट ट्रैक, आपका भी होगा फेवरेट!

    सॉन्ग मेकिंग के दौरान बीमार पड़ गए थे एस.डी बर्मन

    'रूप तेरा मस्ताना' गाने की लिरिक्स कमाल की थीं। इसके बोल आनंद बख्शी ने दिए थे और म्यूजिक का जिम्मा एस.डी बर्मन के पास था। हालांकि, बीमार होने की वजह से एस.डी बर्मन ने सिर्फ साउंडट्रैक को कंपोज किया था। बाकी क्रिएटिव चीजें उनके बेटे आर.डी बर्मन ने संभाला था।

    यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi का ये रोमांटिक गाना सुनते ही झूम उठेगी महबूबा, 60 साल पुराना सॉन्ग Rose Day के लिए परफेक्ट