52 साल पहले चाय की चुस्कियों के साथ शूट हुआ था यह रोमांटिक सॉन्ग, जुबान पर एक बार चढ़ जाए तो नहीं उतरता स्वाद
साल 1974 में राजेश खन्ना और जीनत अमान का एक रोमांटिक गाना आया था जिसने ऑनलाइन हलचल मचा दी थी। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी ...और पढ़ें
-1783086641222_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड ने हमें हर एक मूड के लिए गानें दिए हैं। इसमें प्यार है, रोमांस है, तकरार है, लड़ाई-शिकायत सबकुछ भरा हुआ है। लेकिन अगर संगीत को एक जायके की तरह महसूस किया जाए तो बरसात के गानों का अलग ही आलम होता है।
ये सीधा आपके दिल और दिमाग पर असर करते हैं। बरसात के गानों में कुछ अलग ही स्वाद मिलता है। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसे हिंदी सिनेमा के इतिहास में रोमांटिक और सेंशुअल गानों का एक ऐसा मील का पत्थर है, जिसने हर तरह के श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया।
यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में सुकून देने वाला Romantic Song, एकतरफा इश्क को बयां करता है कल्ट गाना
किशोर कुमार ने दी थी आवाज
हम बात कर रहे हैं साल 1974 में आई फिल्म 'अजनबी' (Ajanabee) के गाने 'भीगी भीगी रातों में' (Bheegi Bheegi Raaton Mein) के बारे में। इसे लीजेंड्री सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया था। इस खूबसूरत गाने का संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया जबकि इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।
-1783087660638.jpg)
इस गाने के बोल 'ऐसा लगता है, तुम बन के बादल मेरे बदन को भिगो के मुझे छेड़ रहे हो' उस दौर के सबसे रोमांटिक और चुलबुले बोल माने जाते थे। आनंद बख्शी ने बारिश की बूंदों और प्रेमी-प्रेमिका की छेड़छाड़ को जिस तरह से शब्दों में पिरोया, उसने इस गाने को अमर बना दिया।
खबरें और भी
ठंड से बचने के लिए निकाला ये तरीका
भीगी भीगी रातों में को आर्टिफिशियल बारिश में शूट किया गया था। इस आर्टिफिशियल बारिश के लिए जो स्प्रिंकलर लगाए गए थे वो बार-बार रुक जाते थे ऐसे में एक्टर्स को इतनी ठंड लगने लगती थी कि वो खुद को गर्म रखने के लिए रीटेक के बीच लगातार चाय की चुस्कियां लेते रहे थे।
कैसे निकाली बादल गरजने की आवाज
गाने में राजेश खन्ना और जीनत अमान की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली। इस गाने के बारे में एक और दिलचस्प बात ये है कि इसकी शुरुआत में जो बाद गरजने की आवाज सुनाई देती है उसे किसी मशीन से नहीं निकाला गया। आर.डी. बर्मन ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एस्बेस्टस (asbestos) की एक बड़ी चादर को हिलाकर और टकराकर उस गर्जना का प्रभाव पैदा किया था जोकि गाने में सुनने में एकदम असली लगता है।
ये राजेश खन्ना और अभिनेत्री जीनत अमान के करियर की पहली फिल्म थी, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस गाने का साल 2000 में एक रीमेक भी बना था जिसे अदनान सामी ने गाया था।