विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

70 साल पहले Kishore Kumar ने गाया था बॉलीवुड का 'सबसे कठिन रैप' सॉन्ग, हमेशा के लिए कर दिया था अमर

Updated: Sun, 23 Aug 2026 05:59 PM (IST)

किशोर कुमार को भारतीय सिनेमा के महानतम गायकों में गिना जाता है, जिन्होंने 70 साल पहले ही बॉलीवुड में रैप गानों की शुरुआत कर दी थी।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार (Kishore Kumar) का नाम भारतीय सिनेमा के सबसे महान प्लेबैक सिंगर, एक शानदार अभिनेता और संगीतकार के तौर पर गिना जाता है। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी और गुजराती सहित कई भाषाओं में हजारों गाने गाए और 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते।

किशोर कुमार ने शुरू किया था प्रचलन

हालांकि आज हम आपको किशोर कुमार के बॉलीवुड गीत नहीं बल्कि रैप सॉन्ग के बारे में बताने वाले हैं। वो भी उन्होंने तब गाया था जब ये शब्द प्रचलन में ही नहीं था। आज जहां जनता रैपर के तौर पर हनी सिंह (Honey Singh) या बादशाह (Badshah) के गाने सुनती है वहीं बॉलीवुड में ये प्रचलन 70 साल पहले शुरू हो गया था।

रैप शब्द का प्रचलन बॉलीवुड में बाबा सहगल ने किया था। लेकिन किशोर कुमार सहित हमारे कई अन्य संगीतकारों ने उस जमाने में कुछ ऐसे गानों की रचना कि जिन्हें आज के रैपर बिल्कुल भी नहीं गा पाएंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो बॉलीवुड में सबसे पहला रैप सॉन्ग किशोर कुमार ने ही गाया था।

Kishore (13)

एक नहीं गाए थे 4 रैप सॉन्ग

आपको जानकर हैरानी होगी किशोर कुमार ने सिर्फ एक नहीं बल्कि 4 रैप गाए हैं। किशोर कुमार ने सबसे पहले 1956 में आई फिल्म 'परिवार' के गाने 'कुंए में कूद कर मर जाना यार तुम शादी मत करना'गाया था। इसमें चार अलग-अलग तरह की आवाजें थीं। इसका एक हिस्सा रैप वर्जन में था। किशोर कुमार ने इसे एक बूढ़े व्यक्ति की आवाज में गाया था।

अगला गाना बंगाली फिल्म 'लुको छूरी' (Looka Choori) में था जो आज भी सुपरहिट है। आज तक किसी भी गायक ने इस गीत को गाने की कोशिश नहीं की।

इसके बाद 1970 की फिल्म 'आंसू और मुस्कान' से है। इसमें एक शानदार गाना था 'गुनी जनो, भक्त जनों'। ये गाना भक्ति भजन शैली से शुरू होता है और रैप टच के साथ खत्म होता है।

 

किशोर कुमार से खो गया था ओरिजनल गाना

इसके बाद फिल्म 'कहते हैं मुझको राजा' का गाना 'बाम चीक चीक चाम चीक चीक'। किशोर कुमार की आवाज में एक मजेदार और जोशीला गाना। इस गाने को किशोर कुमार ने सिर्फ दो घंटे में तैयार किया था क्योंकि मजरूह सुल्तानपुरी ने जो ओरिजनल गाना लिखा था वो उनसे कहीं खो गया था। ये थी किशोर कुमार की ताकत और ऐसा हिंदी सिनेमा में करने वाले वो इकलौते सिंगर ही थे।

यह भी पढ़ें- बिना रुके एक सांस में Kishore Kumar ने गा दिया था 3 मिनट 30 सेकंड का ये आइकॉनिक गाना, 56 सालों से है अमर

यह भी पढ़ें- लोकल ट्रेन में चढ़ीं Lata Mangeshkar, छड़ी के साथ पीछा कर रहे थे Kishore Kumar; हरकत से कांप उठी थीं सिंगर