विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोकल ट्रेन में चढ़ीं Lata Mangeshkar, छड़ी के साथ पीछा कर रहे थे Kishore Kumar; हरकत से कांप उठी थीं सिंगर

Updated: Thu, 20 Aug 2026 07:11 PM (IST)

लता मंगेशकर और किशोर कुमार की पहली मुलाकात बेहद ही अजीब थी, जहां सिंगर छड़ी के साथ लोकल ट्रेन से स्टूडियो तक इस कारण एक्ट्रेस का पीछा कर रहे थे।

लता मंगेशकर का पीछा क्यों कर रहे थे किशोर कुमार/ फोटो- Instagram

लता मंगेशकर का पीछा क्यों कर रहे थे किशोर कुमार/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. लता मंगेशकर का लोकल ट्रेन से पीछा कर रहे थे किशोर कुमार

  2. कुर्ता-पायजामा और हाथ में लेकर घूम रहे थे छड़ी

  3. किशोर कुमार की हरकत से घबरा गई थीं लता मंगेशकर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर और किशोर कुमार दोनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिनके गाने सुनते ही लोग उनकी मधुर आवाज में खो जाते हैं। दोनों ने अलग-अलग तो कई कल्ट गाने दिए ही हैं, लेकिन एक साथ जब वह आए, तो एक अलग ही समां बंध गया।

हालांकि, आज हम आपको उनके किसी गाने के बारे में नहीं, बल्कि लता मंगेशकर और किशोर कुमार (Kishore Kumar) से जुड़ा वह किस्सा बता रहे हैं, जिसकी वजह से सुर सम्राज्ञी काफी परेशान हो गई थीं। ऐसा क्या किया था किशोर कुमार ने जिससे कांप गई थीं हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर, पढ़ें उनसे जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।

लता मंगेशकर के पीछे ही पड़ गए थे किशोर कुमार

किशोर कुमार और लता मंगेशकर की पहली मुलाकात बहुत ही अजीबों-गरीब थी। दरअसल, जब दिग्गज सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो वह मुंबई में लोकल ट्रेन से ही इधर-उधर जाती थीं। एबीपी न्यूज के मुताबिक, एक बार जब लता दीदी ने मुंबई के महालक्ष्मी स्टेशन से ट्रेन पकड़ी, तो उनके पीछे किशोर कुमार भी चढ़े। उस दौरान उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था और उनके हाथ में लड़की के छड़ी थी।

वह लोकल ट्रेन के उसी डिब्बे में चढ़े, जिसमें लता मंगेशकर बैठी थीं। हालांकि, सिंगर ने शख्स की तरफ देखा, तो उन्हें ऐसा लगा कि वह उन्हें जानती हैं, लेकिन अनजान होने की वजह से उन्होंने उनसे बात नहीं की।

_ - 2026-08-20T190342.759

किशोर कुमार ने स्टूडियो तक किया पीछा

लोकल ट्रेन से अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद उन दिनों जब स्टूडियों तक जाने के लिए लता मंगेशकर ने तांगा लिया, तो किशोर कुमार वहां भी उनका पीछा करने लगे। तभी लता मंगेशकर को लगा कि कोई उनका पीछा कर रहा है। घबरा के उन्होंने मुड़कर देखा तो वो वही लोकल ट्रेन वाला शख्स था। लता मंगेशकर ने तांगे वाले को बोलकर अपना तांगा फुल स्पीड में दौड़ाया और सीधा स्टूडियों के पास जाकर रुकीं, लेकिन जब उन्होंने वापस देखा तो वह शख्स उनके पीछे ही आ रहा था।

Screenshot 2026-08-20 190441

लता मंगेशकर दौड़कर अंदर गईं और उन्होंने संगीतकार खेमचंद्र को यह किस्सा बताया। खेमचंद्र ने शख्स को देखा और खूब हंसे, क्योंकि लता मंगेशकर का पीछा कर रहे शख्स कोई और नहीं, बल्कि किशोर कुमार थे। उन्हें लता मंगेशकर के साथ देवानंद की 1948 में आई फिल्म 'जिद्दी' के लिए गाना ‘कौन आया रे’ गाने को मिला। हालांकि, इस गाने की रिकॉर्डिंग के बाद दोनों की ट्यूनिंग ऐसी बैठी कि उन्होंने एक साथ कई कल्ट गाने हिंदी सिनेमा को दिए।

यह भी पढ़ें- 72 साल पहले एक गाने में Lata Mangeshkar को लेने पड़े थे 17 रिटेक, रिकॉर्डिंग रूम में बेहोश होकर गिर गई थीं सिंगर

यह भी पढ़ें- 71 साल पहले आया था Rishi Kapoor का पहला गाना, बेटे के सामने पिता का रोमांस; लता-मन्ना डे की आवाज में बना कल्ट