यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण में नीतू कपूर ने खोला राज, बताया- बहुत सख्त ब्वॉयफ्रेंड थे Rishi Kapoor
Koffee With Karan 8 करण जौहर के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण में अभी तक कई सेलेब्स आ चुके हैं। अब इसके आने वाले एपिसोड में नीतू कपूर और जीनत अमान नजर आने ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण सीजन 8 का एक और मजेदार एपिसोड जल्द रिलीज होने वाला है। इस बार एपिसोड में बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां नीतू कपूर और जीनत अमान नजर आने वाली हैं। हाल ही में, इस एपिसोड का एक प्रोमो भी जारी किया गया, जिसमें दोनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते हुए नजर आईं।
अब शो के होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर ऋषि कपूर कितने सख्त थे।
यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: नीतू कपूर को अपने 'ससुर' पर ही था क्रश, करण जौहर के शो में जीनत अमान ने भी खोले राज
सख्त ब्वॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर
करण जौहर के साथ शो 'कॉफी विद करण 8' के हालिया एपिसोड में नीतू कपूर और जीनत अमान मेहमान बनकर नजर आने वाली हैं। करण दोनों अभिनेत्रियों से कई मजेदार सवाल जवाब करते हुए नजर आएंगे। वहीं, नीतू कपूर ने शो में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने कभी पार्टी क्यों नहीं की।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने कहा कि 'हमने बहुत अच्छा समय बिताया, खासकर यश जी (चोपड़ा) के साथ। हम रात में पार्टी करते थे, अंताक्षरी खेलते थे, मूर्खतापूर्ण एक्टिंग करते थे। वह वास्तव में बहुत मजेदार था'। इसके आगे उन्होंने बताया कि तब ऋषि कपूर एक 'सख्त' ब्वॉयफ्रेंड थे और वह नहीं चाहते थे कि वह पार्टी करें। वह हमेशा कहते थे, ये नहीं करना, वो नहीं करना, घर आजाओ'।
ऋषि कपूर के आखिरी समय को किया याद
शो में बातचीत के दौरान, नीतू कपूर ने न्यूयॉर्क में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ समय बिताने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने रिश्ते के अच्छे हिस्सों को याद रखना चाहती हैं। मैं दुखद हिस्से को याद करना पसंद नहीं करती। मुझे हमारे रिश्ते के अच्छे हिस्से और न्यूयॉर्क में बिताए समय को याद करना पसंद है'।
खबरें और भी
ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि ऋषि ऐसे व्यक्ति थे जो उनके और उनके बच्चों रणबीर कपूर और रिद्धिमा के प्रति अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं करते थे। शुक्र है, न्यूयॉर्क में अपने समय के दौरान उनमें बदलाव आया और उन्होंने अपने करीबी लोगों के प्रति प्यार और स्नेह प्रदर्शित किया।